Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या करके जान दी:सिंदूर लेकर पहुंचा, शादी से इनकार पर वारदात; काशी में पति-पत्नी बनकर रूम लिया था

    19 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में 20 साल के युवक ने होटल में 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक साली से शादी करना चाहता था। सिंदूर लेकर पहुंचा था। साली के इनकार पर उसने वारदात को अंजाम दिया। युवती उसकी भाभी की सगी बहन थी। युवक का नाम जय विकास और साली का प्रिया केसरी था। दोनों ने सोमवार दोपहर 1 बजे पति-पत्नी बनकर होटल में कमरा बुक करवाया था। जय विकास उम्र में युवती से तीन साल बड़ा था। इसलिए परिवार ने प्रिया की शादी कहीं और तय कर दी थी। उसकी सगाई हो चुकी थी। जनवरी में शादी होनी थी। इसी बात से जय विकास नाराज था। रात 10 बजे स्टाफ डिनर का ऑर्डर लेने पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर पुलिस बुलाई। दरवाजा तोड़ा तो बाथरूम में प्रिया की खून से सनी लाश पड़ी थी, उसका गला कटा था। कमरे में जय विकास का शव फंदे से लटका मिला। घटना बाबतपुर एयरपोर्ट रोड स्थित बड़ागांव थाना क्षेत्र के केजे इंटरनेशनल होटल की है। होटल में हत्या की प्लानिंग करके आया था युवक DCP नीतू कादयान ने बताया कि जय विकास मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के BLW का रहने वाला था, जबकि प्रिया बसनी (बड़ागांव) की रहने वाली थी। 5 साल पहले प्रिया की बहन नीतू की शादी जय के बड़े भाई से हुई थी। बहन की शादी के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में अफेयर में बदल गई। प्रिया की गला काटकर हत्या की गई। उसका शव खून से लथपथ था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि जय विकास पहले से ही तय करके आया था कि अगर प्रिया नहीं मानी तो उसकी हत्या कर देगा। प्रिया के पिता नंदलाल केसरी उर्फ नप्पल चाट बेचते हैं। उसके दो भाई पंकज और अमित केसरी हैं। प्रिया बड़ागांव में अनन्या ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती थी। घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी सोमवार सुबह 11:30 बजे प्रिया घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह जय विकास के साथ होटल पहुंच गई। होटल के एंट्री रजिस्टर में आधार कार्ड देकर अपना नाम-पता दर्ज कराया, जहां जय विकास ने प्रिया को अपनी पत्नी बताया। कमरे में जाने के बाद दोनों ने खाने-पीने का सामान भी ऑर्डर किया। इधर, देर शाम तक प्रिया घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह बाबतपुर इलाके में मिली। प्रिया के दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे पर लटका DCP ने बताया- कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों के परिजनों को लेकर होटल पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होने पर दोनों की लाशें मिलीं। प्रिया के शरीर का आधा हिस्सा बाथरूम के अंदर और आधा दरवाजे के बाहर था। वहीं, जय ने प्रिया के दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। अफेयर की जानकारी परिजनों को थी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कमरे से जरूरी सबूत जुटवाए। हर चीज पर मौजूद फिंगर प्रिंट लिए गए। होटल के CCTV फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस को मौके से सिंदूर की डिब्बी मिली है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को भी थी। विकास दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई सरकारी राशन की दुकान चलाता है। जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। विकास ITI कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने पिता की परचून की दुकान भी संभालता था। ITI कर रहा था विकास राज प्रकाश केसरी ने बताया कि सोमवार को विकास घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर करीब 12 बजे बड़े बेटे ने उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह आधे से एक घंटे में घर पहुंच जाएगा। शाम 5 बजे फिर कॉल किया तो उसका मोबाइल स्विच आया। हमने सभी रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। देर रात मेरे बड़े बेटे के पास एसओ का फोन आया। तब हम लोगों को घटना की जानकारी हुई। …………………. ये खबर भी पढ़ें- हत्या की, फिर लाश से 5 बार रेप किया:मैक्सी में देख नीयत खराब हो गई थी; कन्नौज में पति-पत्नी को मारने वाले का कबूलनामा मैंने उस महिला को एक दिन मैक्सी पहनकर झाड़ू लगाते हुए देखा। मेरी उसी दिन नीयत खराब हो गई। मैं बार-बार उसके घर के पास जाता और छिपकर महिला को देखता था। एक रात मौका मिलते ही मैं उसके घर पर कूदा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम को राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज:हाईकोर्ट ने फर्जी प्रमाण पत्र मामले में सजा सस्पेंड की थी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला बरकरार रखा
    Next Article
    यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की पार्टी:लखनऊ में बोले- गठबंधन पर फैसला बाकी, घर-घर पहुंचने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment