Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की पार्टी:लखनऊ में बोले- गठबंधन पर फैसला बाकी, घर-घर पहुंचने पर जोर

    8 hours ago

    2

    0

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का फैसला हो चुका है। हालांकि, पार्टी किस गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी या अकेले चुनाव लड़ेगी, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। चुनाव में समय बाकी है। फिलहाल पार्टी का पूरा जोर संगठन को मजबूत करने और अपना जनाधार बढ़ाने पर है। 3 तस्वीरें देखिए… घर-घर तक पहुंचाएंगे पार्टी की विचारधारा चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार पर काम कर रही है। कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के साथ पार्टी की विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव के करीब आने पर तय होगा गठबंधन गठबंधन के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि अभी इस संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ है। चुनाव नजदीक आने पर राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए गठबंधन पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल पार्टी का ध्यान संगठन विस्तार और उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने पर है। ………… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में पंचायत प्रतिनिधियों ने ओमप्रकाश राजभर का आवास घेरा:मिठाई के डिब्बे फेंके, पुलिस से धक्का-मुक्की; हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजे गए उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर लखनऊ में मंगलवार को पंचायत अधिकार संघ ने प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से आए ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या करके जान दी:सिंदूर लेकर पहुंचा, शादी से इनकार पर वारदात; काशी में पति-पत्नी बनकर रूम लिया था
    Next Article
    राजाभैया की पत्नी बोलीं-हजूर कथा में मुझे भी बुलाएं:ताकि पूरे परिवार को लाभ मिल सके, धीरेंद्र शास्त्री आज से कथा कहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment