Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल में युवक पर हमला, सिर में गंभीर चोट:घायल सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, आरोपी होटल संचालक हिरासत में

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में मंगलवार को हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित ठाकुर नगर तिराहे के पास एक होटल में युवक पर हुए जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई। युवक खून से लथपथ हालत में होटल के भीतर पड़ा मिला, और जमीन पर खून फैला देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। लखीमपुर के धौरहरा खुर्द निवासी रंजीत कुमार पुत्र शारदा प्रसाद अपने साढ़ू के होटल पर नैमिषारण्य आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल संचालक रजनीश और उसके साढ़ू रंजीत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रजनीश ने रंजीत को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रंजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर की कालाबाजारी: 6 दिन में 86 FIR, 11 गिरफ्तार:सरकार का दावा, प्रदेश में गैस की कोई किल्लत नहीं, समय से मिल रहा सिलेंडर
    Next Article
    फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के यहां गैस सिलेंडर फटा:विस्फोट से मकान हिला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment