Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल MD बनकर 50 लाख की Cyber Fraud करने वाले दो आरोपी Thane से गिरफ्तार

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई ने एक होटल कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) के नाम पर व्हाट्सऐप के जरिए कथित रूप से 50 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ठगी की पूरी रकम अदालत के आदेश के बाद शिकायतकर्ता को वापस दिला दी गई है, जबकि 48 लाख रुपये के एक अन्य संदिग्ध लेन-देन को समय रहते रोक दिया गया। पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ से संबद्ध ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौरव त्यागी ने बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी अंकित यादव (25) और फतेहपुर निवासी समीर शेख (30) के रूप में हुई है।उनके मुताबिक, दोनों पर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते की व्यवस्था करने और उसे संचालित करने का आरोप है। जांच के दौरान आरोपियों के पास से खाते की चेकबुक और बैंक खाते से जुड़े नंबर का सिम कार्ड भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामला लक्स ओपेरा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के वित्त प्रबंधक राजीव कुमार की शिकायत पर 21 अक्टूबर को दर्ज किया गया था।शिकायतकर्ता ने बताया कि एक साइबर ठग ने व्हाट्सऐप पर कंपनी के प्रबंध निदेशक का नाम और तस्वीर लगाकर उनसे संपर्क किया। ठग ने शिकायतकर्ता के फोन में असली एमडी का नंबर ब्लॉक कर दिया और अपने नंबर को ‘एमडी सर’ नाम से ‘सेव’ कर दिया, ताकि उसे लगे कि वह कंपनी के एमडी से ही बात कर रहा है। शिकायकर्ता ने बताया था कि ठग ने खुद को एमडी बताकर 16 अक्टूबर को एक बैंक के खाते में 50 लाख रुपये अंतरित करा लिए।पुलिस ने बताया कि ठग ने बाद में एक अन्य बैंक खाते में 48 लाख रुपये और भेजने को कहा, लेकिन एमडी से स्वतंत्र रूप से पुष्टि किए जाने के बाद यह लेन-देन रोक दिया गया। पुलिस ने बताया कि जांच में 50 लाख रुपये की रकम खाते में मिली और उसे रोक दिया गया। अदालत के आदेश पर पूरी रकम शिकायतकर्ता को वापस कर दी गई।पुलिस के मुताबिक, यह खाता रज्जब अली के नाम पर खोला गया था, जो सह-आरोपी समीर शेख की दुकान पर सोफा बनाने का काम करता था। डीसीपी ने कहा कि जांच में पता चला कि अंकित ने कथित तौर पर कुछ लोगों के कहने पर समीर को खाता खुलवाने के लिए तैयार किया था। समीर ने बैंक से जुड़े नंबर का सिम हासिल कर खाते का संचालन किया और बैंक किट कथित सहयोगियों को सौंप दी।पुलिस अब खाता धारक रज्जब अली और अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Faridabad में Al-Falah University का प्रशासन अब Haryana सरकार के पास, सुरक्षा बढ़ाई गई
    Next Article
    Red Fort Blast: पहली बरसी पर पीड़ितों ने उचित मुआवजे और सरकारी नौकरी की उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment