Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या के बाद लाश के दो टुकड़े किए:प्रयागराज में युवक की हत्या के मुलजिमों का खौफनाक खुलासा, फावड़ा मंगवाकर शव दफनाया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके में जमीन में दफन मिले युवक कृष्णा आदिवासी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने कबूल किया है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले युवक को शराब पिलाई, फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और बाद में चापड़ से शव के दो टुकड़े कर नाले के पास दफना दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय उर्फ मेघई कोल, मुनीम आदिवासी और जूली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक संजय ही इस वारदात का मास्टरमाइंड है। 17 फरवरी को रची गई थी साजिश पूछताछ में संजय ने बताया कि 17 फरवरी की शाम उसने अपने साथियों मुनीम और जूली को कृष्णा को बुलाने के लिए कहा। तीनों उसे लेकर कल्याणपुर गांव की एक खाली जमीन पर पहुंचे। वहां बैठकर सभी ने शराब पी। जब कृष्णा नशे में धुत हो गया, तभी संजय ने उससे विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बीच उसने लोहे की रॉड से कृष्णा के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव ठिकाने लगाने में नाकाम रहने पर उठाया कदम हत्या के बाद तीनों ने शव को कहीं और ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन शरीर भारी होने के कारण वे उसे दूर नहीं ले जा सके। इसके बाद संजय ने जूली को पास की खंडहरनुमा कोठरी से चापड़ और फावड़ा लाने को कहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संजय ने चापड़ से शव के दो टुकड़े कर दिए और दोनों हाथ कलाई से अलग कर दिए। इसके बाद सभी टुकड़ों को नाले के पास ले जाकर जमीन में दफना दिया गया। बेटी से बात करना बना मौत की वजह पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कृष्णा उसकी बेटी से बात करता था। उसे शक था कि उसकी नीयत ठीक नहीं है। इसी बात से उसका “खून खौल उठा” और उसने कृष्णा को सबक सिखाने की ठान ली। 24 फरवरी को मिली थी लाश 24 फरवरी की सुबह कल्याणपुर गांव में नाले के पास खुदाई के दौरान 27 वर्षीय कृष्णा का शव जमीन में दफन मिला था। वह टंडनवन गांव का रहने वाला था और 17 फरवरी से लापता था। परिवार ने शुरू से हत्या की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि कृष्णा का मोबाइल गायब है और उसे आखिरी बार किसी ने फोन कर बुलाया था। सीडीआर से खुला राज पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई, जिससे अहम सुराग मिले। आखिरी बार जिन लोगों से बात हुई थी, उन्हीं के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ में संजय टूट गया और पूरी साजिश कबूल कर ली। पहले भी जा चुका है जेल पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले भी अपने ही चाची और बहन की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। कई साल पहले उसके चाचा ने उसके पिता के साथ मारपीट कर उनका पैर तोड़ दिया था। इसी रंजिश में उसने अपनी चाची की हत्या कर दी थी। इसके कुछ साल बाद उसने अपनी बहन को भी रॉड से पीट-पीटकर मार डाला था। बताया जाता है कि उसकी बहन का किसी से प्रेम संबंध था, जिससे वह बेहद नाराज रहता था। डीसीपी बोले डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। विस्तृत पूछताछ में यह सामने आया कि संजय कोल ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। उसने अन्य दो आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल:पूर्व डिप्टी सीएम ने मारी पिचकारी, लखनऊ में हर्षोल्लास से मन रही होली
    Next Article
    शामली में होली से पहले शराब ठेकों पर भीड़:ग्राहकों ने ओवररेटिंग का आरोप लगाया, भीड़ के चलते सड़क पर लगा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment