Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्यारोपी बोला-हमें ढूंढने की जरूरत नहीं...खुद पेश होंगे:सहारनपुर में फार्म हाउस हत्याकांड के आरोपी ने दो वीडियो की वायरल, बोला; हम 1% भी गलत नहीं

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के शिवालिक फार्म में हुए चर्चित हत्याकांड को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस प्रकरण में नामजद आरोपी ठा.शक्ति सिंह, जो स्वयं को उत्तराखंड श्री राजपूत करणी सेना का प्रदेशाध्यक्ष बताता है, लगातार फेसबुक पर वीडियो जारी कर रहा है। उसकी ओर कई दावों और आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के बाद से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस बीच उसके एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। शक्ति सिंह ने जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि वारदात से पहले घटनास्थल पर 30 से 40 युवक मौजूद थे। उसके अनुसार, कई युवकों के हाथों में हथियार थे। उसने ये भी कहा कि कुछ हथियार आउट ऑफ इंडिया थे। वीडियो में उसने सवाल उठाया कि यदि केवल पंचायत के लिए बुलाया गया था, तो इतनी बड़ी संख्या में युवक हथियार लेकर क्यों पहुंचे थे। उसने कहा कि इतने लोगों के पास हथियार होने का उद्देश्य क्या था, इसकी जांच होनी चाहिए। वीडियो में आरोपी शक्ति सिंह ने कहा-वो 50-60 युवकों के बीच में था, जिनके हाथों में हथियार थे। उसका कहना है कि उसने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया और यदि वह वहां से भाग जाता, तो और बड़ी घटना हो सकती थी। उसने कहा-हालात बेहद तनावपूर्ण थे और उस समय लोगों का गुस्सा चरम पर था। वीडियो में आरोपी ने ये भी कहा कि पुलिस को उसे तलाशने की आवश्यकता नहीं है। वो जल्द ही कोर्ट में पेश होगा या फिर खुद बिहारीगढ़ थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण करेगा। आरोपी ने कहा-वो 1% भी गलत नहीं है और उसे पंचायत के रूप में बातचीत के लिए बुलाया गया था। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ छल किया गया और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जांच से सामने आएगी। शक्ति सिंह ने अपने वीडियो में रविंद्र राणा, योगेंद्र और पंकज का नाम लेते हुए कहा कि मामले की असली सच्चाई इनसे पूछताछ और कॉल डिटेल की जांच से सामने आ सकती है। उसने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि यदि संबंधित लोगों से सख्ती से पूछताछ की जाए, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वीडियो में आरोपी ने पंचायत में मौजूद लोगों से भी सच सामने लाने की अपील की है। उसने कहा कि जो लोग उस दिन वहां मौजूद थे, वे पूरी घटना के बारे में सच्चाई बताएं। उसने समाज और धर्म का जिक्र करते हुए लोगों से समर्थन की भी बात कही। पढ़िए...पूरा घटनाक्रम 8 फरवरी को सहारनपुर के गणेशपुर गांव के पास स्थित शिवालिक फार्म हाउस में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में दोनों पक्षों से करीब 30-40 लोग पहुंचे थे। पंचायत के दौरान रुपए के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान एक गोली 22 वर्षीय शिवम राणा को लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली लगने से दो और लोग घायल हो गए। करीब 100 राउंड गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अब जिस जमीन का विवाद, उसके बारे में… प्रॉपर्टी कारोबारी पंकज शर्मा ने बताया- मैंने साल 2017-18 में बिहारीगढ़ में 87 लाख रुपए में जमीन खरीदी थी। वहां महादेवपुरम कॉलोनी विकसित की। साल 2019 में देहरादून निवासी सुनील वर्मा, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी शक्ति सिंह और सुंदरपुर निवासी अजय सिंह इस प्रोजेक्ट में पार्टनर बने। जमीन में सबसे अधिक 38 लाख रुपए का निवेश उन्हीं लोगों ने किया था, लेकिन प्लॉट बिकने के बाद मुनाफा नहीं मिला। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बैठक के दौरान सुनील वर्मा, अजय सिंह और शक्ति सिंह पर पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप है। इस संबंध में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाराम हत्याकांड- पुलिस ने पूछे 80 सवाल:ठीक जवाब नहीं मिल सका, जमीन एग्रीमेंट के सवाल पर साधी चुप्पी
    Next Article
    O'Romeo Box Office Collection : Ind vs Pak मैच के बावजूद 'ओ रोमियो' की रफ्तार नहीं पड़ी धीमी, पहले वीकेंड में शाहिद की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment