Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजाराम हत्याकांड- पुलिस ने पूछे 80 सवाल:ठीक जवाब नहीं मिल सका, जमीन एग्रीमेंट के सवाल पर साधी चुप्पी

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के अधिवक्ता राजाराम हत्याकांड और उससे जुड़े जमीन विवाद में कोतवाली पुलिस ने रविवार को नवाबगंज सुक्खीपुरवा नई बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार सिंह से तीन घंटे पूछताछ की गई। आरोप है कि उन्होंने मृतक राजाराम की बहू रेखा से विवादित जमीन का एग्रीमेंट कराया था। इस दौरान पुलिस ने करीब 3 घंटे में 80 सवाल पूछे, हालांकि अधिकांश सवालों में पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विशेष तौर पर एग्रीमेंट के लिए दी गई रकम वह कहां से लाए इसके साथ ही कई सवालों पर वह चुप्पी साध गए। 26 दिसंबर 2018 को कराया था एग्रीमेंट कोतवाली इंस्पेक्टर और मामले के विवेचक जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि 26 दिसंबर 2018 को मनोज सक्सेना और जितेंद्र कुमार सिंह ने राजाराम की छोटी बहू रेखा वर्मा से तीन आराजी की कुल 2.12 हेक्टेयर जमीन का एग्रीमेंट कराया था, जो राजाराम वर्मा की हत्या से पूर्व हुआ था और इसी सौदे ने परिवार के सदस्यों के बीच विवाद पैदा किया। रविवार को शारदा नगर क्यू ब्लाक निवासी मनोज सक्सेना और जितेंद्र कुमार सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, हालांकि मनोज सक्सेना ने शहर से बाहर होने की बात होने की बात कही, जबकि जितेंद्र कोतवाली पहुंचे। वहां उनसे करीब 3 घंटे में करीब 80 सवाल किए गए। जिनमें प्रमुख रूप से एग्रीमेंट की रकम, सौदे की शर्ते, भुगतान की प्रक्रिया और बाद में उसे निरस्त कराने के सवाल शामिल थे। हालांकि पूछताछ के दौरान जितेंद्र कई सवालों पर चुप्पी साध गए या फिर याद नहीं और भूल गया जैसे जवाब दिए। दस्तावेज पेश करने के लिए दो दिन मांगा समय कुछ महत्वपूर्ण सवालों पर वह शांत रहे। हालांकि उन्होंने अपने पक्ष में दस्तावेज पेश करने के लिए पुलिस से दो दिन का समय मांगा है। पुलिस अब उनके द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि अब जल्द ही मनोज सक्सेना से भी पूछताछ की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामूहिक विवाह में श्रमिकों को 85,000 रुपये की सहायता:कन्या विवाह सहायता योजना के तहत कानपुर देहात में आवेदन शुरू
    Next Article
    हत्यारोपी बोला-हमें ढूंढने की जरूरत नहीं...खुद पेश होंगे:सहारनपुर में फार्म हाउस हत्याकांड के आरोपी ने दो वीडियो की वायरल, बोला; हम 1% भी गलत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment