Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू नेताओं की हत्याओं और गोतस्करी के विरोध में प्रदर्शन:कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी, शिवसेना ने पीएम को भेजा लेटर

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में हिंदू नेताओं की हत्याओं और गोतस्करी के मुद्दों को लेकर शनिवार को शिवसेना (पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई) ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में शिवसेना ने देश भर में हिंदू नेताओं की बढ़ती हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। संगठन ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं के कारण समाज के एक वर्ग में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। साथ ही, विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा कथित सख्ती से आक्रोश बढ़ने की बात भी कही गई। गोकशी और गोतस्करी के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में यह अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर जारी है। संगठन ने आरोप लगाया कि तस्कर संगठित तरीके से इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। शिवसेना ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी प्रमुख मांगें भी रखीं। इनमें गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने, गोहत्या को संगठित अपराध की श्रेणी में लाने, हिंदू नेताओं को सुरक्षा प्रदान करने, मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने और गोकशी व गोतस्करी पर रोक के लिए एक विशेष सशक्त टीम के गठन की मांग शामिल है। इस अवसर पर शिवसेना के उप प्रमुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं हैं, बल्कि सामाजिक संतुलन के लिए भी खतरा हैं। वहीं, जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने पीड़ित परिवारों को न्याय और सहायता प्रदान करने पर जोर दिया। संगठन ने अंत में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो एक व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान की ट्रेन से कटकर मौत:औरैया में रेलवे लाइन पार करते समय हादसा, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस रोकी गई
    Next Article
    अलीगढ़ में 20 करोड़ से हाईटेक हुआ ICCC सेंटर:ट्रैफिक नियम तोड़ते ही ऑटो चालान, कूड़ा फेंकने वालों पर ड्रोन से नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment