Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदी पखवाड़े का हुआ भव्य समापन:प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ एवं स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़े का मंगलवार को समापन हुआ। 14 से 22 सितंबर तक चले आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में आयोजित पखवाड़े में विद्यालय स्तर पर 228 और विश्वविद्यालय स्तर पर 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्लोक लेखन, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, काव्यपाठ और त्वरित भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि हिंदी का सम्मान केवल हिंदी दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष व्यवहार, अध्ययन और कार्यों में दिखाई देना चाहिए। विद्यापीठ के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने हिंदी को भारतीय संस्कृति, ज्ञान-परंपरा और राष्ट्रीय चेतना की अभिव्यक्ति बताया। स्वास्तिक ट्रस्ट की निदेशिका विनीता मित्तल ने हिंदी और संस्कृत को रोजगार से जोड़ने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ नए पाठ्यक्रम विकसित करने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय स्तर पर काव्यपाठ में योगेश शर्मा प्रथम रहे, जबकि त्वरित भाषण प्रतियोगिता में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया। समारोह में एमए हिंदी की दीप्ति वशिष्ठ को 11 हजार और विशाल राजपूत को सात हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहिनी दयाल ने किया और डॉ. वर्षा रानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर वॉर:अखिलेश के सिर पर हनुमान का हाथ, लिखा- विजय भवः 2027
    Next Article
    लखनऊ में घर के बाहर से बाइक चोरी:CCTV में दिखे तीन युवक, ट्रिपलिंग करके पहुंचे; 5 मिनट में गायब कर दी गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment