Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में घर के बाहर से बाइक चोरी:CCTV में दिखे तीन युवक, ट्रिपलिंग करके पहुंचे; 5 मिनट में गायब कर दी गाड़ी

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में एक युवक की बाइक 5 मिनट में चोरी हो गई। घटना घर के पास लगे CCTV में कैद हो गई। CCTV में तीन युवक मोहल्ले में बाइक से आए। उनमें से एक ने गाड़ी का लॉक तोड़कर बाइक ले जाते हुए दिखा। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी है। सेक्टर-सी अलीगंज निवासी अस्तित्व श्रीवास्तव बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं। लखनऊ में किराये का रूम लेकर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास एक पल्सर बाइक थी जो उनके मामा सौरभ कुमार श्रीवास्तव के नाम पर थी। सोमवार-मंगलवार की बीच रात करीब 3 से 3:15 के बीच बाइक चोरी हो गई। सुबह बाइक जब अपनी जगह पर नहीं मिली तब आसपास काफी खोज लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। CCTV में कैद हुई घटना चोरी की घटना घर के बगल में CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें तीन लड़के बाइक पर ट्रिपलिंग करके आते हैं। उसमें से एक लड़का उतर जाता है। वो आसपास देखकर रेकी करता है, वहीं अन्य दो आगे निकल जाते हैं। कुछ देर बाद उनमें से एक लड़का और आता है, वो गाड़ी का लॉक खोलता है। फिर सब गाड़ी लेकर फरार हो जाते हैं। मामले इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा का शिकायत के आधार पर जांच चल रही है। CCTV में दिखे चोरों को चिन्हित किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदी पखवाड़े का हुआ भव्य समापन:प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
    Next Article
    रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन:बंगाली सिनेमा में प्लेबैक सिंगर थीं, शाहरुख खान अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment