Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैदराबाद में राजघरानों की तीन दिवसीय शाही प्रदर्शनी:रामपुर के नवाब काजिम अली खां समेत कई शाही हस्तियां शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद में तीन दिवसीय शाही प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के राजघरानों की विरासत, परंपराएं और संस्कृति प्रदर्शित की गईं। इस आयोजन में रामपुर सहित कई पूर्व रियासतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रॉयल फेबल्स द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कलवाकुंतला कविता और पार्वथी रेड्डी ने किया। रामपुर के अंतिम शासक के पौत्र और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रदर्शनी में संदूर की कुंवरानी अंबिकाराजे घोरपड़े, अयोध्या की प्रिंसेस मंजरी मिश्रा, स्योहारा की कुंवरानी कामिनी सिंह, कच्छी बड़ौदा की राजकुमारी रोहिणी सिंह गुप्ता और बारिया की रानी जयकीर्ति सिंह सहित कई अन्य राजघरानों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। इस आयोजन में भारत की समृद्ध शाही संस्कृति को परिधानों, आभूषणों, पारंपरिक व्यंजनों और संग्रहणीय विरासत वस्तुओं के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। रॉयल फेबल्स की संस्थापक अंशु खन्ना और चारू सिंह की पहल पर यह प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य देश के विभिन्न राजघरानों को एक मंच पर लाकर उनकी विरासत को नए रूप में प्रस्तुत करना था। कार्यक्रम के दौरान हैदराबाद के शाही परिवार ने सभी अतिथियों के सम्मान में एक रात्रिभोज का आयोजन किया। यह आयोजन शाही परंपराओं को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को देश की समृद्ध विरासत से जोड़ने का एक माध्यम बना। नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के मीडिया प्रभारी ने बुधवार दोपहर दो बजे एक प्रेस नोट के माध्यम से यह जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल से चैत्र नवरात्र शुरू, सुल्तानपुर में दिखा उत्साह:मंदिरों में मां दुर्गा का दरबार सजाया जा रहा, फूलों और लाइटों से हो रही सजावट
    Next Article
    अमरोहा में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप:मायके वालों ने पति समेत 9 लोगों पर दर्ज कराया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment