Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन:अभिषेक, शांतिधारा और विधान से गूंजा परिसर, राकेश भैया ने दिया प्रवचन

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस के श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन चौत्यालय मंदिर, हलवाई खाना में आयोजित तीन दिवसीय श्री शांति महावीर जिनबिम्ब द्वय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी के सानिध्य में हो रहा है। प्रातःकाल मूलनायक भगवान का विधि-विधानपूर्वक अभिषेक और शांतिधारा की गई। भक्तों ने मंगल मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद श्री याग महामण्डल आराधना विधान का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था के साथ सहभागिता की। विधान के उपरांत वेदी शुद्धि संस्कार कार्यक्रम संपन्न कराया गया। वेदी प्रतिष्ठा से पूर्व विशेष पूजन-अर्चना, मंडल विधान और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। महोत्सव के दौरान बाल ब्रह्मचारी राकेश भैया जी ने धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने वेदी प्रतिष्ठा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित जनसमुदाय को धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। दिनभर चले इन कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और स्तुति पाठ से वातावरण पूर्णतः धर्ममय बना रहा। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... तीन दिवसीय इस महोत्सव का समापन आगामी अनुष्ठानों और वेदी प्रतिष्ठा के साथ भव्य रूप से होगा। इस अवसर पर जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, धरणेन्द्र कुमार जैन, गुड़गांव के संजय जैन, राजकुमार जैन लोहिया, अमित जैन लोहड़िया, अजय जैन, मुकेश जैन, जिनेन्द्र जैन सिंपल, कपिल जैन चूरन, राकेश जैन, पंकज जैन, राजेश जैन, धीरज जैन सभासद, संजीव जैन भूरा, विवेक जैन, मोनू जैन, डिंपल जैन, धन्य कुमार जैन, पीके जैन, बंटू जैन, संजीव जैन सुत वाले, अतुल जैन वसुंधरा, श्वेतांक जैन, दिलीप जैन चूरन वाले, रतन जैन, निखिल जैन, सौरभ जैन रानू, नितिन जैन, सौरभ जैन अजमेरा, पारस जैन, राजेश जैन, गौरव जैन पिंकू, जितेंद्र जैन, जीतू जैन, अनिल जैन, संभव जैन, निखिल जैन और नितिन जैन आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में सरकारी रास्ते पर अवैध खड़ंजा निर्माण:कॉलोनाइजर्स ने सिंचाई विभाग की पटरी पर किया कब्जा
    Next Article
    सुल्तानपुर में एक रात में 4 जगह चोरी:दो दुकानों और दो घरों से नकदी-जेवर उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment