Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में सरकारी रास्ते पर अवैध खड़ंजा निर्माण:कॉलोनाइजर्स ने सिंचाई विभाग की पटरी पर किया कब्जा

    15 hours ago

    1

    0

    जनपद शामली में कॉलोनाइजर्स द्वारा एक बड़ा अवैध निर्माण कार्य सामने आया है। यहां सिंचाई विभाग के रजवाहे की कच्ची पटरी पर बिना किसी अनुमति के खड़ंजा बिछाया जा रहा है। यह निर्माण कार्य निजी फायदे के लिए सरकारी रास्ते पर किया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इसे पूरी तरह अवैध करार दिया है। विभाग के अनुसार, ऐसे किसी भी निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में विभाग द्वारा कोई एनओसी जारी नहीं की गई है। यह घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सिम्भालका रेलवे अंडरपास के पास स्थित रजवाहे की पटरी पर हुई है। यह पटरी सीधे तौर पर सिंचाई विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है। बताया जा रहा है कि पास की एक नवनिर्मित कॉलोनी के कॉलोनाइजर्स द्वारा यह खड़ंजा निर्माण कराया जा रहा है। जब रजवाहे की पटरी पर काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि यह कार्य प्रॉपर्टी डीलर कोकन द्वारा करवाया जा रहा है। मजदूरों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस निर्माण के लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के 7562 किसानों को 1.17 करोड़ रुपए मिले:फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि सीधे बैंक खातों में पहुंची, शासन-प्रशासन का आभार जताया
    Next Article
    हाथरस जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन:अभिषेक, शांतिधारा और विधान से गूंजा परिसर, राकेश भैया ने दिया प्रवचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment