Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के 99 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:44,370 परीक्षार्थी शामिल, कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच आयोजित

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस जिले के 99 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं। कुल 44,370 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 22,162 हाई स्कूल और 22,208 इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। आज सुबह की पाली में हाई स्कूल के लिए गणित की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट के छात्र भौतिक विज्ञान का पेपर देंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने सघन निगरानी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षार्थियों को सुबह कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ और व्यवस्थाएं सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ दिखाई दी। विद्यार्थी सीटिंग प्लान देखकर अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों के बाहर भी काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    40 लोगों से 1.25 करोड़ की ठगी की, 4 अरेस्ट:बंद नंबर से कॉल करके झांसे में फंसाते, कैलीफोर्निया से पुलिस ने मंगवाया डाटा
    Next Article
    पनकी में इको वैन खुले नाले में गिरी:देर रात अंधेरे के कारण हुआ हादसा, तीन महिलाएं घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment