Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पनकी में इको वैन खुले नाले में गिरी:देर रात अंधेरे के कारण हुआ हादसा, तीन महिलाएं घायल

    2 hours ago

    1

    0

    कल्याणपुर से बुकिंग लेकर जा रही इको वैन पनकी के गंगा गंज में नाले में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गई। बताया जा रहा की अंधेरा होने की वजह से वैन चालक को दिखा नहीं जिससे वैन नाले में गिर गई। सभी महिलाओं को बाहर निकाल राहगीरों ने अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन को बाहर निकाला। पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज में गुरुवार देर रात एक इको वैन खुले नाले में गिर गई। स्थानीय लोगो ने राहगीरों की मदद से इको वैन में मौजूद तीन महिलाओं को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा।जबकि वैन चालक मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो महिलाओं को मामूली जबकि एक के सिर में चोट आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन को बाहर निकलवाया।नंबर के आधार पर पता चला कि इको वैन बिठूर के मोहन पुर पेम निवासी भानु गौतम के नाम पर पंजीकृत है। इको वैन मालिक भानु की पत्नी अंजली ने बताया कि कल्याणपुर से बुकिंग लेकर घाटमपुर निवासी चालक बबलू उर्फ तेरे नाम गया था। ज्यादा जानकारी उन्हें नहीं है। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। घायल महिलाएं कहां भर्ती है इसका भी पता लगाया जा रहा है। वैन को क्रेन की मददत से बाहर निकाला गया है। हादसा अंधेरे की वजह से होना बताया जा रहा है। वैन चालक वैन बुकिंग में ले गया था। वहां से वापस आते समय हादसा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस के 99 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:44,370 परीक्षार्थी शामिल, कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी के बीच आयोजित
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति आवेदन में गड़बड़ी:स्वीकृत सीट से अधिक आवेदन पोर्टल पर अपलोड किए; जांच और संशोधन के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment