Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 4 सेकंड में दो राउंड फायरिंग, VIDEO:मस्जिद के पास नमाज से ठीक पहले हुई वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के हूरमत गंज स्थित राइनो वाली मस्जिद के पास नमाज से ठीक पहले अवैध हथियार से फायरिंग की गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवक ने लंबी नाल के देसी कट्टे से दो राउंड फायर किए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद यह मामला नगर में चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला युवक स्थानीय निवासी है। वह पहले नगर पालिका में चपरासी के पद पर कार्यरत था, लेकिन वर्तमान में बर्खास्त चल रहा है। पहले देखिए फायरिंग की 2 तस्वीरें… मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी यह घटना सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। फायरिंग करने वाला युवक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। वह पहले नगर पालिका में चपरासी के पद पर कार्यरत था, लेकिन वर्तमान में बर्खास्त चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने तमंचे में कारतूस लोड कर दो बार फायर किया। फायरिंग से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर शौकिया अंदाज में हथियार की जांच के उद्देश्य से फायरिंग की थी। धार्मिक स्थल के पास हुई इस घटना को लेकर लोगों में रोष है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग घटनास्थल पर मौजूद फैजान भारती, इस्तियाक सैफी, अबू कमर सिद्दीकी और बूटी बाबा ने बताया कि क्षेत्र में एक युवक द्वारा अवैध फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है, जो बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकतें समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि शांति बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें। ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग करना गंभीर अपराध है, फिर चाहे हथियार अवैध हो या लाइसेंसी- सिकंदराराऊ कोतवाली प्रभारी , शिव कुमार शर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    जली कार का इंजन चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने पकड़ा, पुरानी चोरी भी कबूला; भेजा जेल
    Next Article
    ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर आउट:पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में आएंगे नजर, 6 मार्च को जी5 पर स्ट्रीम होगी फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment