Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जली कार का इंजन चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने पकड़ा, पुरानी चोरी भी कबूला; भेजा जेल

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त और जली हुई स्विफ्ट कार का इंजन चोरी करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में चोरी किया गया इंजन और अन्य सामान बरामद किया गया। थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई वादी दान सिंह पुत्र इन्दल सिंह निवासी बहटेरा, तहसील मिलक की तहरीर पर की गई। उनकी शिकायत पर थाना गंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला रजिस्ट्रेशन नंबर UP 22 BJ 9574 की एक दुर्घटनाग्रस्त और जली हुई स्विफ्ट कार से जुड़ा है, जो खड़ी अवस्था में थी। 2 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त कार का इंजन चोरी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वासिम उर्फ बासीफ (पुत्र अतीक) तथा रईस (पुत्र रफीक), दोनों निवासी ग्राम काशीपुर, थाना गंज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी किया गया इंजन और अन्य उपकरण बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा एक और केस दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने थाना गंज में दर्ज मुकदमा में एक अन्य चोरी की घटना भी कबूल की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन कब्जाने में महापौर के बेटे समेत 14 पर केस:कानपुर में बागी भाजपा पार्षदों ने की थी शिकायत, DM की जांच में खुलासा
    Next Article
    हाथरस में 4 सेकंड में दो राउंड फायरिंग, VIDEO:मस्जिद के पास नमाज से ठीक पहले हुई वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment