Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में अटल जी की याद में कवि सम्मेलन:देश के नामी कवियों ने दी प्रस्तुति, अटल जी को दी श्रद्धांजलि

    6 hours ago

    1

    0

    हाथरस में शनिवार देर रात 'एक शाम अटल जी के नाम' अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद में आयोजित किया गया था। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से साहित्य, राष्ट्रभाव और मानवीय संवेदनाओं को आवाज दी। आज भोर तक यह कार्यक्रम चला कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और भाजपा के ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने दीप जलाकर की। अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साहित्यिक योगदान को याद किया। इस काव्य संध्या का मकसद साहित्य के जरिए उनके व्यक्तित्व और कामों को याद करना था। कवि सम्मेलन में मशहूर गीतकार डॉ. विष्णु सक्सैना की मौजूदगी खास रही। प्रेम और श्रृंगार रस की रचनाओं के लिए जाने जाने वाले डॉ. सक्सैना के गीतों में प्रेम, विरह और मानवीय रिश्तों की गहरी भावनाएं दिखती हैं। उनकी मशहूर पंक्ति ‘प्यास बुझ जाए तो शबनम खरीद सकता हूं’ इन्हीं भावनाओं को खूबसूरती से बताती है। राम भदावर ने भी अपनी काव्य रचनाएं पेश कीं। इनके अलावा, गौरव चौहान, अमित शर्मा, सपना सोनी, डॉ. नितिन मिश्रा, दुर्गेश तिवारी और उन्नति भारद्वाज जैसे कवियों ने हास्य, व्यंग्य, ओज, वीर रस और राष्ट्रभाव से जुड़ी रचनाओं से काव्य संध्या में अलग-अलग रंग भरे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी खुद भी एक कवि और साहित्य प्रेमी थे। आयोजन समिति ने अटल जी की याद में छप्पन भोग का कार्यक्रम भी रखा था। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संयोजक तरुण शर्मा और नवल किशोर शर्मा, साथ ही सह संयोजक प्रवीण खंडेलवाल ने संभालीं। इस मौके पर मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू और पीपी सिंह समेत काफी लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप:प्रतापगढ़ में कपड़ा सिल रही महिला से मारपीट, धमकी देकर भागा आरोपी
    Next Article
    यमुना कटान से 130 हेक्टेयर कृषि भूमि खतरे में:किसान बोले- बागपत शहर और हाईवे भी चपेट में आ सकते हैं, पत्थरों की ठोकर लगाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment