Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना कटान से 130 हेक्टेयर कृषि भूमि खतरे में:किसान बोले- बागपत शहर और हाईवे भी चपेट में आ सकते हैं, पत्थरों की ठोकर लगाने की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    बागपत के पाली गांव के किसानों ने यमुना नदी के लगातार कटान से अपनी कृषि भूमि को हो रहे नुकसान को लेकर सांसद को पत्र भेजा है। उन्होंने नदी किनारे पत्थरों की ठोकर या तटबंध बनवाने की मांग की है। ग्राम प्रधान उषा और ग्रामीणों ने बताया कि यमुना के तेज बहाव के कारण पाली क्षेत्र की कृषि भूमि लगातार कटकर नदी में समा रही है। शिकायती पत्र में बताया गया है कि यमुना के कटान से पाली गांव के किसानों की करीब 130 हेक्टेयर कृषि भूमि पर असर पड़ा है। इसके अलावा, 30 से ज्यादा नलकूप भी यमुना नदी के कटान में बह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का कटान लगातार बढ़ रहा है, जिससे किसानों को अपनी फसलें और जमीन बचाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, यमुना नदी का कटान पाली गांव से बागपत शहर की ओर बढ़ रहा है। अगर समय रहते इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में बागपत शहर का आबादी वाला इलाका और 709-बी हाईवे भी कटान की चपेट में आ सकता है। इससे क्षेत्र में बड़ी समस्या होने की आशंका है। पत्र में यह भी कहा गया है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों को बताया है कि प्रभावित कृषि भूमि 'दीक्षित अड़ाई' के तहत हरियाणा राज्य में आती है। ऐसे में पत्थरों की ठोकर या तटबंध लगाने के लिए सक्षम अधिकारियों से अनुमति पत्र और सहमति पत्र की जरूरत है। ग्राम पंचायत पाली ने सांसद से मांग की है कि सक्षम अधिकारियों के जरिए सिंचाई विभाग बड़ौत को अनुमति पत्र या सहमति पत्र जारी कराया जाए। इससे यमुना नदी के किनारे पत्थरों की ठोकर और जरूरी तटबंध का निर्माण हो सकेगा और किसानों की कृषि भूमि को कटान से बचाया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अटल जी की याद में कवि सम्मेलन:देश के नामी कवियों ने दी प्रस्तुति, अटल जी को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    बागपत में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी:संविधान के लक्ष्यों की प्राप्ति में अधिवक्ताओं की भूमिका पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment