Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में DPO की फर्जी फेसबुक ID बनाई:परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर रुपए मांगे, अफसर ने लोगों को किया अलर्ट

    22 hours ago

    1

    0

    हाथरस में साइबर अपराधियों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) धीरेंद्र कुमार उपाध्याय को निशाना बनाया है। जालसाजों ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजीं और रुपयों की मांग का प्रयास किया है। साइबर ठगों ने डीपीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर एक क्लोन प्रोफाइल बनाई। इस फर्जी आईडी के जरिए उनके विभाग के कर्मचारियों, विकास भवन के अधिकारियों और अन्य परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गईं। कुछ लोगों के पास मैसेंजर के माध्यम से असामान्य संदेश पहुंचने पर उन्हें शक हुआ। आईडी क्लोन होने की जानकारी मिलते ही डीपीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने तुरंत फेसबुक टीम को फर्जी आईडी के खिलाफ रिपोर्ट भेजी। उन्होंने अपनी असली फेसबुक आईडी और व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से एक सार्वजनिक सूचना भी जारी की। डीपीओ ने लोगों को आगाह किया कि यदि उनके नाम से कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है या रुपयों की मांग की जाती है, तो उसे स्वीकार न करें और न ही कोई भुगतान करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के माल रोड पर डिप्टी CVO से पर्स लूट:बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
    Next Article
    मेरठ में शिक्षा का मंदिर बना जिला कारागार:राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में रिमांड की शूटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment