Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के माल रोड पर डिप्टी CVO से पर्स लूट:बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ के माल रोड पर बाइक सवार बदमाश डिप्टी CVO (उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी) से पर्स लूटकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद अफसर को थाने लेकर आ गई। आरोप है कि यहां पुलिस ने पर्स गुमशुदगी की तहरीर लिखवाई और एनसीआर दर्ज कर पशु चिकित्सक को चलता कर दिया। पहले एक नजर वारदात पर मूलरूप से न्यू आगरा के नंगला बघेल दयालबाग निवासी डा. आदित्य कुमार पुत्र कुंदन सिंह मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित आदर्श नगर में रहते हैं। वह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हैं और सूरजकुंड पशु चिकित्सालय में बैठते हैं। मंगलवार शाम वह माल रोड पर टहल रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनसे पर्स छीनकर भाग निकले। भागते वक्त मोबाइल वहीं गिरा डा. आदित्य कुमार बताते हैं कि बदमाशों ने नशा किया हुआ था। वह बेवजह पहले उनसे उलझने लगे और फिर अकेला पाकर जेब का पर्स व मोबाइल फोन निकाल लिया। जैसे ही बाइक लेकर वह भागने लगे, उन्होंने शोर मचा दिया। हबड़दबड़ में एक बदमाश के हाथ से उनका मोबाइल वहीं गिर गया। पकड़े जाने के डर से वह मोबाइल वहीं पर छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस माल रोड पर पशु चिकित्सक से लूट की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई। डा. आदित्य ने पूरा वाकिया पुलिस को बताया। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर पुलिस चौकी आ गए। यहां उनसे लिखित में तहरीर लेकर थाने भेज दिया गया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर डाक्टर को सौंप दी। डा. आदित्य का कहना है कि पुलिस ने लूट मानने से इंकार कर दिया और उनसे जबरन पर्स की गुमशुदगी लिखवाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ रोजगार मेला- 425 युवाओं को मिली नौकरी:ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय में 21 कंपनियों ने स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट दिया
    Next Article
    हाथरस में DPO की फर्जी फेसबुक ID बनाई:परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर रुपए मांगे, अफसर ने लोगों को किया अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment