Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेसियों के प्रदर्शन के खिलाफ सीतापुर में भाजयुमो का हल्ला-बोल:कार्रवाई की मांग,नारेबाजी कर राहुल गांधी का पुतला फूंका

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर। AI समिट में कांग्रेस के हंगामे के बाद सीतापुर में राजनीति गरमा गई। यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। यह विरोध दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस (NSUI) कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अर्धनग्न व अभद्र प्रदर्शन के खिलाफ दर्ज कराया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन मिश्र और उपाध्यक्ष अमन विक्रम सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के लालबाग चौराहे पर कांग्रेस विरोधी नारे लगाए और विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी में एआई समिट जैसे वैश्विक मंच पर इस तरह का अभद्र प्रदर्शन भारत की छवि को धूमिल करने वाला है। उन्होंने मांग की कि इस कृत्य में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उपाध्यक्ष अमन विक्रम सिंह ने कहा कि जब भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फ्रांस के साथ AI के क्षेत्र में ऐतिहासिक समझौता किया है, उसी समय इस तरह की हरकतें न केवल देश का अपमान हैं, बल्कि कांग्रेस की मानसिकता को भी उजागर करती हैं। प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, महामंत्री तरुण शुक्ल, नगर अध्यक्ष ऋषभ त्रिवेदी, नगर उपाध्यक्ष विजय जायसवाल ‘कुक्की’ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में बिजली विभाग की कार्रवाई:2 एसडीओ को कारण बताओ नोटिस, 5 जेई को कड़ी चेतावनी
    Next Article
    हरदोई के 5709 किसानों को 1.41 करोड़ रुपये मिले:मुख्यमंत्री ने DBT से फसल क्षतिपूर्ति राशि हस्तांतरित की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment