Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में डग्गामार चालक ने रोडवेज ड्राइवर को पीटा:विरोध में परिवहन निगम के ड्राइवरों ने बस स्टैंड पर लगाया जाम

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर में शुक्रवार दोपहर परिवहन निगम के ड्राइवरों ने सदर बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ी कर जाम लगा दिया। ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि एक डग्गामार वाहन चालक ने उनके एक साथी के साथ मारपीट की, जिसके विरोध में सभी चालक एकजुट हो गए। पीड़ित ड्राइवर नीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को स्टेशन इंचार्ज और डग्गामार वाहन चालक के बीच कहासुनी हुई थी, जिसमें उन्होंने बीच-बचाव किया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर डग्गामार वाहन चालक ने शनिवार को नीरज कुमार को बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित ड्राइवरों ने बसें वहीं खड़ी कर दीं, जिससे बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को बहाल कराया। उत्तरप्रदेश रोडवेज़ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने ड्राइवरों का समर्थन करते हुए कहा कि बस स्टैंड के पास हो रही डग्गामारी को तत्काल बंद किया जाए और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जल निगम अधिशाषी अभियंता अनुपस्थित:डीएम ने वेतन काटने के निर्देश दिए, संपूर्ण समाधान दिवस में 38 शिकायतें आईं
    Next Article
    रामपुर में किसान यूनियन ने SDM को सौंपा ज्ञापन:मुक्त व्यापार समझौता रद्द करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment