Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में बिजली विभाग की कार्रवाई:2 एसडीओ को कारण बताओ नोटिस, 5 जेई को कड़ी चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर सख्त कदम उठाए हैं। जंगीपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम में हुई बैठक में अधिशाषी अभियंता पीके तिवारी ने वसूली की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। इस मामले में दो एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि पांच जूनियर इंजीनियरों को कड़ी चेतावनी पत्र दिए गए हैं। बैठक में कासिमाबाद, मरदह, पारा, जंगीपुर और जखनिया सब-डिवीजन के अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि ओटीएस की अंतिम तिथि 28 फरवरी है और लक्ष्य पूरा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बकायेदारों और बिजली चोरी में शामिल उपभोक्ताओं के कनेक्शन पोल से डिस्कनेक्ट करने तथा घर-घर जाकर राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मोबाइल में 'स्मार्ट बिजली ऐप' और 'ऊर्जावान ऐप' डाउनलोड कराने पर विशेष जोर दिया गया, क्योंकि अधिकांश मीटर प्रीपेड मोड में परिवर्तित हो चुके हैं। अनुरक्षण माह के तहत ट्रांसफार्मर रखरखाव और अन्य तकनीकी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़कीं मायावती:जयंत बोले- बदतमीजी की पराकाष्ठा; भाजपाइयों ने लखनऊ-काशी में कांग्रेस का पुतला फूंका
    Next Article
    कांग्रेसियों के प्रदर्शन के खिलाफ सीतापुर में भाजयुमो का हल्ला-बोल:कार्रवाई की मांग,नारेबाजी कर राहुल गांधी का पुतला फूंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment