Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल:कार का टायर फटने से हुआ हादसा, शादी समारोह से घर लौटते समय हादसा

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस में देर रात तालाब ओवरब्रिज पर एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात एक कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 20 वर्षीय आदित्य (पुत्र सुभाष), 18 वर्षीय अभिषेक (पुत्र जितेंद्र) और 20 वर्षीय यीशू (पुत्र राजाराम) के रूप में हुई है। तीनों युवक शहर के मोहल्ला लाला का नगला के निवासी हैं। बताया गया कि वे मोहल्ला रमनपुर में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘योगी की सरकार है, भू-माफिया बच न पाएंगे’:विधायक बेदीराम बोले- न मैंने नाले पर कब्जा किया, न महिला पार्षद को गाली दी
    Next Article
    लखनऊ में तेज धूप, स्थिर रहेगा तापमान:सुबह-शाम ठंड पड़ रही, तालकटोरा की हवा हुई जहरीली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment