Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘योगी की सरकार है, भू-माफिया बच न पाएंगे’:विधायक बेदीराम बोले- न मैंने नाले पर कब्जा किया, न महिला पार्षद को गाली दी

    2 hours ago

    1

    0

    ‘यह सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार है। इसमें भू-माफिया बच नहीं पाएंगे। हम चाहते हैं कि नाले की जमीन पर हुए अवैध कब्जे पर एक्शन हो। लखनऊ में नाले पर कब्जे का आरोप और महिला पार्षद को गाली देने का मुझ पर आरोप लग रहे हैं। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। सपा के लोगों ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कराया और कॉलोनी बसाई है। इसकी शिकायत मैंने सीएम से की है।’ यह कहना है सुभासपा विधायक बेदीराम का। उन पर लखनऊ के भरवारा गंगोत्री विहार में नाला पाटकर रोकने का आरोप है। बेदीराम और स्थानीय सपा पार्षद ममता रावत आमने-सामने हैं। बेदीराम गाजीपुर के जखनियां से विधायक हैं। हमने उन पर लग रहे आरोपों पर उनसे बात की। विधायक ने दैनिक भास्कर से कहा- महिला पार्षद के प्रॉपर्टी डीलर पति गौतम रावत ने अवैध तरीके से कॉलोनी बसाई है। नाले का प्राकृतिक बहाव रोका है। पढ़िए बातचीत के प्रमुख अंश… सवाल : क्या आपने नाला रोककर मैरिज लॉन की बाउंड्री बनाई है? जवाब : हमने नाला नहीं रोका है। मैं नाला क्यों रोकूंगा। शासन की मंशा है कि जहां नाला है, वहां नाला और जहां सड़क है, वहां पर सड़क होनी चाहिए। मैंने वहां नाला इसलिए रोका है कि वह नाले का प्राकृतिक बहाव क्षेत्र नहीं है। भूलेख में जहां पर नाला हो, वहां से जाना चाहिए। भू-माफिया टीएस मनराल और गौतम रावत ने नाला और सरकारी जमीन अवैध कब्जा कर रखा है। सवाल : स्थानीय लोगों की क्या गलती? नाला चोक होने से उनके घरों में पानी भर रहा है? जवाब : मैं पक्ष में हूं कि नाला बनवाया जाए। हमने मैरिज लॉन बनवाया है तो गरीबों को उसे देता हूं। किराये पर नहीं बल्कि फ्री में देता हूं ताकि लोगों का कल्याण हो। मैं गरीबों के साथ में हमेशा खड़े रहता हूं। मैं नाले को बनने से रोक नहीं रहा हूं। जहां से नाला है, वहीं पर जाना चाहिए। सवाल : स्थानीय विधायक ने बोला था कि नाला खुदेगा? जवाब : बीजेपी विधायक यहां पर आए थे। उनको जानकारी नहीं थी इसलिए वह यहां पर आए थे। मैंने उनको बताया कि जहां से नाला है, वहां से नाला जाना चाहिए। नगर आयुक्त से भी यही बात हुई है, लेकिन प्रॉपर्टी डीलरों ने नाले की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस पर एक्शन होना चाहिए। सवाल : क्या सपा महिला पार्षद को आपने गाली दी? जवाब : मैं बहुत लोकप्रिय विधायक हूं। 43 हजार वोटों से चुनाव जीता हूं। इतने वोटों से कोई नहीं जीता है। मैंने सिर्फ नगर आयुक्त से बात की है। उनसे पूछा कि क्या आपके आदेश से टीम कार्रवाई करने गई थी? अगर गलत हो रहा है तो आप टीम को वापस बुलाएं। इसपर नगर आयुक्त ने टीम को वापस बुलाया। मैं भला पार्षद को गाली क्यों दूंगा? सवाल : आप सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिले, क्या बात हुई ? जवाब : सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर नाला जहां से है, वहां से बनाने की मांग की है। इसके साथ ही अवैध प्रॉपर्टी डीलर्स के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। जल्द ही इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है। इसमें भू-माफिया कैसे बच पाएंगे? मैं चाहता हूं, एक्शन होना चाहिए। अब पढ़िए पूरा विवाद… गोमतीनगर के भरवारा के गंगोत्री विहार फेज-टू में नाले पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। यहां सुभाषपा विधायक बेदीराम का मैरिज हॉल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विधायक ने नाले की जमीन पर कब्जा कर रखा है। 6 फरवरी को बेदीराम का एक वीडियो सामने आया था। आरोप है कि इस वीडियो में विधायक फोन पर लेखपाल कौशल को डांट-फटकार रहे हैं। कह रहे हैं कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, वहां जाने की? नौकरी करना मुश्किल कर दूंगा। इस पर जब लेखपाल स्थानीय महिला पार्षद ममता चौधरी के कहने पर कार्रवाई की बात कहते हैं तो विधायक महिला पार्षद को भी गालियां देते हैं। लेखपाल कौशल ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी। वहीं, विधायक बेदीराम ने सभी आरोपों को नकारा था। उनका कहना है कि हमने अपने बच्चों से बात की थी। नगर आयुक्त ने कार्रवाई रुकवाई थी, हमने नहीं। ---------------------------- संबंधित खबर पढ़िए… सपा महिला पार्षद के खिलाफ नगर निगम कराएगा FIR:लखनऊ में विधायक बेदीराम के खिलाफ BBD थाने में धरने पर बैठी थीं सपा पार्षद ममता रावत को सुभासपा विधायक बेदीराम के खिलाफ बीबीडी थाने में धरने पर बैठना महंगा पड़ गया। अब उनके खिलाफ नगर निगम ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जू की टॉय ट्रेन 3 साल बाद फिर दौड़ेगी:पिलर हटेंगे, पटरियों को ठीक किया जाएगा; महिला की मौत के बाद रोकी गई थी
    Next Article
    हाथरस में कार-बाइक भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल:कार का टायर फटने से हुआ हादसा, शादी समारोह से घर लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment