Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की छापेमारी:दुकानों में चेकिंग की, तेल, दूध और पनीर के सैंपल लिए, जांच के बाद कार्रवाई

    15 hours ago

    1

    0

    हाथरस में होली के त्यौहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ संजय कुमार के नेतृत्व में सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता की टीम ने तहसील सिकंदराराऊ के अंतर्गत विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान, सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र में स्थित रियाजुद्दीन किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया। यहां बिक्री के लिए रखे सरसों के तेल का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। मौके पर बचा लगभग 20 लीटर सरसों का तेल सील कर खाद्य कारोबारी की अभिरक्षा में दे दिया गया। इसी क्रम में, साईराम ट्रेडर्स से भी सरसों के तेल का नमूना लिया गया। यहां से बचा हुआ 55 किलोग्राम सरसों का तेल मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके बाद, कासगंज रोड पर स्थित नरेश डेयरी का निरीक्षण किया गया। डेयरी पर लगभग 1500 किलोग्राम दूध बिक्री के लिए संग्रहित था। मिलावट का संदेह होने पर दूध का एक नमूना जांच हेतु लिया गया। साथ ही, मौके पर पाई गई कमियों के आधार पर डेयरी को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। टीम ने बाबर डेयरी का भी निरीक्षण किया और वहां से पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया। उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ के साथ खाद्य टीम ने बाजार का निरीक्षण कर व्यापारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह, पारुल सिंह और सुरेंद्र कुमार गोड शामिल रहे। विभाग ने बताया कि छापा मार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में खाद्य विभाग ने लिए नमूने:होली से पहले मिलावट रोकने को घी, बेसन, मैदा, चिप्स की जांच
    Next Article
    बिलसोनिया कॉलेज में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स पर विशेष व्याख्यान:छात्रों को आधुनिक तकनीक, चिप निर्माण की जानकारी दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment