Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत शुरू:बुकिंग और डिलीवरी को लेकर नोकझोक, मैसेज आने के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर

    2 hours ago

    1

    0

    खाड़ी देशों में युद्ध के चलते हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत शुरू हो गई है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग और डिलीवरी में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों के दफ्तरों पर बुकिंग के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को बताया गया कि कनेक्टिविटी की समस्या के कारण ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं का तांता वहां लगा रहा और उपभोक्ता का भी परेशान दिखाई दिए। एक गैस एजेंसी पर एक हॉकर से उपभोक्ताओं की तीखी बहस भी हुई। उपभोक्ता रामगोपाल ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें बताया गया है कि इस समय रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं और गाड़ी आने पर ही मिलेंगे। घर में गैस नहीं है, अब आखिर कैसे खाना पीना बनेगा। एक अन्य उपभोक्ता विनीत कुमार ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले रसोई गैस की बुकिंग कराई थी और डिलीवरी का मैसेज भी आ गया था, लेकिन हॉकर सिलेंडर लेकर नहीं पहुंचा है। उनके घर में गैस खत्म होने वाली है, जिससे भोजन बनाने में समस्या आ रही है। मैसेज आने के बावजूद भी नहीं पहुंचा गैस सिलेंडर कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। एक अन्य उपभोक्ता ने भी डिलीवरी मैसेज आने के बावजूद सिलेंडर न मिलने की शिकायत की। हालांकि, स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। एक गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की भीड़। एक उपभोक्ता की हॉकर से होती नोंक-झोंक। गैस एजेंसी के दफ्तर पर लगी लोगों की भीड़। वीडियो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया की कंचौसी क्रॉसिंग पर ट्रक खराब:वंदे भारत सहित कई ट्रेनें रुकीं, दूसरे ट्रक की मदद से हटवाया गया ट्रक
    Next Article
    मऊ में युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला:बलिया का रहने वाला है पीड़ित, ममेरे भाई से मिलकर लौट रहा था घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment