Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में युवक पर नकाबपोश बदमाशों का हमला:बलिया का रहने वाला है पीड़ित, ममेरे भाई से मिलकर लौट रहा था घर

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मोड़ पर 8 मार्च को एक युवक पर हुए हमले और लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में आधा दर्जन नकाबपोश लोगों ने युवक के साथ मारपीट की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में पिट रहा युवक जयशंकर चौहान बताया जा रहा है, जो बलिया जनपद के ग्राम बाहरपुर, पोस्ट बभनौली का निवासी है। जानकारी के अनुसार, वह अपने ममेरे भाई से मिलने बिलौझा आया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव मोड़ स्थित एक कबाड़ी की दुकान के सामने पहले से मौजूद आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया। हमलावरों में से कुछ ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोप है कि सभी ने मिलकर युवक के साथ जमकर मारपीट की और उससे लूटपाट भी की। घटना के समय किसी व्यक्ति ने पूरे वाकये का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित जयशंकर चौहान ने हलधरपुर थाने में घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि उसने स्वयं भी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट रहे हैं। उन्होंने थाना अध्यक्ष से बात कर नाराजगी व्यक्त की है। उनके अनुसार, इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत शुरू:बुकिंग और डिलीवरी को लेकर नोकझोक, मैसेज आने के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर
    Next Article
    भाइयों ने हेलीकॉप्टर से कराई अपने दुल्हनों की विदाई, VIDEO:एटा में पिता ने पूरा किया बेटे के बचपन का सपना, सेफ्टी के लिए 1.47 लाख खर्च की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment