Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सुबह से गैस लेने के लिए लगी लाइन:उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़; प्रशासन का दावा- पर्याप्त स्टॉक मौजूद

    6 hours ago

    1

    0

    हाथरस में रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। खाड़ी देशों में युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। रविवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के दफ्तरों और गोदामों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी भी तरह के हंगामे को रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि न तो ऑनलाइन बुकिंग हो रही है और न ही ऑफलाइन। रंजीत नामक एक उपभोक्ता ने कहा कि उनके घर में रसोई गैस खत्म हो गई है और वे कई दिनों से सिलेंडर के लिए चक्कर लगा रहे हैं। मजबूरी में पिछले कई दिनों से घर में लकड़ी पर खाना बनाया जा रहा है। एक अन्य उपभोक्ता संजीव ने बताया कि वे सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि एजेंसी पर उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। प्रशासन के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राहणों को अवसरवादी कहने के मामले की हो जांच:मेरठ से भाजपा नेता ने सीएम योगी से की मांग, ब्राहणों के खिलाफ षड़यंत्र रच रहे अफसर
    Next Article
    ‘दरोगा भर्ती का पेपर आसान है, मेरिट हाई जाएगी’:लखनऊ के 54 केंद्रों पर चल रही परीक्षा; अभ्यर्थी बोले- मैथ्स, रिजनिंग सरल थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment