Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:मजदूरी का काम करता था, घर लौटते समय हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में मुरसान सादाबाद रोड पर आज सोमवार की सुबह एक सड़क हादसा हुआ। मुरसान के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के नगला हीरा गांव निवासी 32 वर्षीय बॉबी कुमार के रूप में हुई है। बॉबी मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, बॉबी आज सुबह सादाबाद गया था। वहां से अपने गांव लौटते समय सादाबाद-मुरसान रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। परिजनों में मचा कोहराम... टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बॉबी अपने पीछे परिवार के सदस्यों और दो बच्चों को छोड़ गया है। उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवराज सिंह ने की क्रिकेट प्रैक्टिस:लड़कियों को मोटिवेट कर बोले बहुत अच्छा कैच पकड़ा, लड़कों देख लो
    Next Article
    ISBT से मन:कामेश्वर के बीच मेट्रो ट्रैक तैयार:6 किमी लंबे इस ट्रैक की डाउन लाइन का सिर्फ 600 मीटर हिस्से में काम शेष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment