Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में व्यापारियों को ब्याज माफी योजना की जानकारी दी:पुलिस लाइन में बैठक, 10 लाख रुपये तक के बकाये पर ब्याज और अर्थदंड पूरी तरह माफ

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने व्यापारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ ब्याज माफी योजना पर आज शनिवार को दोपहर 1:00 बजे बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से योजना का प्रचार करने को कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यापारी इसका लाभ ले सकें। उपायुक्त (प्रशासन), राज्य कर प्रद्युम्न कुमार गुप्ता ने योजना के प्रावधान बताए। उन्होंने कहा कि यह योजना 31 दिसंबर, 2025 तक के बकायों पर लागू होगी। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित श्रेणी के अनुसार बकाया मूलधन की पूरी राशि जमा करनी होगी। 10 प्रतिशत ब्याज और 90 प्रतिशत अर्थदंड 10 लाख रुपये तक के मूल बकाये पर ब्याज और अर्थदंड में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक के बकाये पर 10 प्रतिशत ब्याज और 90 प्रतिशत अर्थदंड माफ होगा। एक करोड़ से पांच करोड़ रुपये तक के बकाये पर 25 प्रतिशत ब्याज और 75 प्रतिशत अर्थदंड माफ होगा। पांच करोड़ रुपये से अधिक के बकाये पर ब्याज और अर्थदंड में 50-50 प्रतिशत छूट मिलेगी। गुप्ता ने बताया कि योजना शासनादेश जारी होने की तारीख से तीन महीने तक लागू रहेगी। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री की मंजूरी से इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। अलग-अलग कानूनों के तहत लंबित यह योजना उत्तर प्रदेश में एक साथ लागू होगी। इसमें राज्य कर विभाग के अलग-अलग कानूनों के तहत लंबित बकाया, ब्याज और अर्थदंड से जुड़े मामले शामिल हैं। बैठक में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीडीओ पीएन दीक्षित, जिला विकास अधिकारी पीएन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, सहायक आयुक्त राज्य कर हरिनाथ यादव सचिन कुमार, राज्य कर अधिकारी नीरज कुमार, आशीष यादव और सुरेन्द्र कुमार वर्मा मौजूद थे। व्यापारियों में सुरेश चन्द्र अग्रवाल, देवेन्द्र मोहता, नितिन अग्रवाल, बांके बिहारी, प्रदीप बंसल और शरद अग्रवाल बैठक में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के राजेश शर्मा से मिले अखिलेश यादव:सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मानित, एमएलसी चुनाव में योगदान की सराहना
    Next Article
    एसपी ने पुलिसकर्मियों को एकता की शपथ दिलाई:बहराइच में सरदार पटेल की जयंती पर पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment