Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस से 500 से अधिक कांग्रेसी दिल्ली रवाना:‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने गए दिल्ली

    1 day ago

    2

    0

    दिल्ली में आज कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए हाथरस से 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए।‌ सुबह 7:00 से लेकर 9 बजे तक अलग-अलग स्थान से यह कांग्रेसी रवाना हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में काफी कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से भी रैली में शामिल होने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा की आवाज के समर्थन में दिल्ली कूच किया। विवेक उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र, संविधान और जनता के वोट के अधिकार की रक्षा की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, “वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। हर नागरिक के मताधिकार का सम्मान और उसकी सुरक्षा जरूरी है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष हर नागरिक के वोट के सम्मान, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए है। जनता की आवाज उठाना और उसके अधिकारों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता है। ये सभी मौजूद रहे रैली के लिए रवाना हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में मथुरा प्रसाद कुशवाह, अब्बास हुसैन, कपिल सिंह, श्री कृष्ण एडवोकेट, रितेश कुमार, रिंकू प्रधान, सान्तुन ठाकुर, अशोक गुप्ता, ब्रह्मदेव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राहुल कुशवाह, हरिओम शर्मा, नेमपाल कुशवाह, राय साहब, अखलाक भारती, नावेद खान, हसीन खान, प्रदीप जादोन, सारिक वारसी, राशिद खान, अमन सिद्दीकी, तौफीक, चाहत, गिरीश दिवाकर, गौरव कश्यप, अर्जुन, धीरेन्द्र बघेल और आशु गुप्ता शामिल रहे। इनके साथ कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में PET परीक्षा में महिलाओं के गहने उतरवाए:अभिभावकों ने कहा- पेपर लीक रोकने पर ध्यान दें, इस तरह की तलाशी से कुछ नहीं होगा
    Next Article
    कांग्रेसियों का काफिला दिल्ली रवाना:रामलीला मैदान की रैली में जा रहे कार्यकर्ता, संदीप राणा बोले- वोट बचाओ, देश बचाओ की लड़ाई जारी रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment