Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेसियों का काफिला दिल्ली रवाना:रामलीला मैदान की रैली में जा रहे कार्यकर्ता, संदीप राणा बोले- वोट बचाओ, देश बचाओ की लड़ाई जारी रहेगी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में रविवार सुबह 8 बजे से देहरादून-दिल्ली हाईवे पर ‘चलो दिल्ली’ के नारे गूंजते रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनौर-बड़गांव टोल प्लाजा पर जुटे। वहां से वे सैकड़ों गाड़ियों में दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना हुए। कांग्रेस नेता हमजा मसूद ने कहा कि रामलीला मैदान में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम लोगों के मताधिकार को सुरक्षित रखना कांग्रेस की प्राथमिकता है। कांग्रेस वोट का अधिकार बचाने और देश के लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि लोकतंत्र भारत की जीवन रेखा है। उनके मुताबिक, भाजपा सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करने की कोशिश कर रही है, जो संविधान और देश के हितों के खिलाफ है। राणा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष देश की अखंडता और संविधान बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसे देश की दूसरी आजादी की लड़ाई के रूप में याद किया जाएगा। टोल प्लाजा से दिल्ली रवाना होने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हमजा मसूद, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा शामिल रहे। इनके अलावा पूर्व रामपुर चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुदेश प्रधान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शेखर चौधरी, विक्की पूजना, अक्षय चौधरी, राहत खलील, राजपाल सिंह कर्णवाल, मुनीष सहगल, नितिन राणा, भानु राणा, पवन सिंह राणा, सचिन कंबोज, अबरार, रजनीश प्रधान, सुफियान, साजिद, कुणाल शांडिल्य, अनिरुद्ध गुरुंग, अकरम और राजा चौधरी भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस से 500 से अधिक कांग्रेसी दिल्ली रवाना:‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने गए दिल्ली
    Next Article
    तिगरी गंगा मेले की तैयारियां शुरू:15 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगा मेला, अस्थायी सड़कें बन रहीं; झूले और मौत का कुआं का समान पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment