Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस दंगल में 2.51 लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी:हाथरस के रामेश्वर और हरियाणा के संजय पहलवान नहीं निकाल सके जीत

    6 hours ago

    1

    0

    हाथरस के ऐतिहासिक 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज में चल रहे अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के तीसरे दिन शनिवार देर रात तक पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। दंगल में देशभर से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा चर्चा 2 लाख 51 हजार रुपए की अंतिम कुश्ती की रही। इसमें भारत केसरी रामेश्वर पहलवान हाथरस और भारत केसरी संजय पहलवान हरियाणा आमने-सामने थे। दोनों ने एक-दूसरे को पटखनी देने की पूरी कोशिश की, लेकिन मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। दंगल में अयोध्या के लाड़ी बाबा पहलवान ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 51 हजार रुपए की कुश्ती में पटियाला, पंजाब के जगावर पहलवान को हराया। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर दंगल कमेटी ने तय इनाम के अलावा 10 हजार रुपए अतिरिक्त देने का ऐलान किया। इस तरह लाड़ी बाबा को कुल 61 हजार रुपए मिले। 2.51 लाख की कुश्ती में दोनों भारत केसरी आमने-सामने दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती भारत केसरी रामेश्वर पहलवान और भारत केसरी संजय पहलवान के बीच हुई। दोनों ने अखाड़े में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मुकाबले के दौरान पहलवानों ने कई दांव आजमाए, लेकिन कोई भी दूसरे को चित नहीं कर सका। काफी देर तक चले मुकाबले के बाद दोनों को बराबर माना गया। लाड़ी बाबा ने पंजाब के जगावर को हराया 51 हजार रुपए की कुश्ती में अयोध्या के लाड़ी बाबा पहलवान का मुकाबला पटियाला के जगावर पहलवान से हुआ। दोनों ने शानदार दांव-पेंच दिखाए। मुकाबले में लाड़ी बाबा ने बाजी मारते हुए जगावर को हरा दिया। उनकी कुश्ती देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। कमेटी ने 10 हजार बढ़ाकर दिया 61 हजार का इनाम लाड़ी बाबा के प्रदर्शन से प्रभावित होकर दंगल कमेटी ने तय 51 हजार रुपए के अलावा 10 हजार रुपए और देने की घोषणा की। इससे उनका कुल इनाम 61 हजार रुपए हो गया। लाड़ी बाबा का दाऊजी मेले के दंगल से पुराना जुड़ाव है। साल 2022 में भी उन्होंने हरियाणा और पंजाब के पहलवानों के खिलाफ दो मुकाबले जीते थे। इस बार भी पंजाब के पहलवान को हराकर उन्होंने अपना रिकॉर्ड आगे बढ़ाया। हजारों दर्शकों ने देखा रोमांचक दंगल दंगल के दौरान कुश्ती प्रेमियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। भारत केसरी हरिकेश पहलवान समेत कई पहलवान मौजूद रहे। संयोजक विपुल गौड़, समिति अध्यक्ष यतीश शर्मा, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, सुमित शर्मा, अशोक शर्मा और संदीप जादौन समेत अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। रानू ठाकुर, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, रूपेश दीक्षित, यश वाष्र्णेय, गोपाल माहेश्वरी और गगन शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हजारों दर्शकों ने देर रात तक कुश्ती दंगल का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:परिजन बोले- हार्ट की बीमारी से परेशान था, 10 दिन पहले खराब हुई थी तबीयत
    Next Article
    मेडा कर्मचारी संगठन के चुनाव में सचिन शर्मा अध्यक्ष बने:120 कर्मचारियों ने डाले वोट, रोहित कुमार 2 वोट से जीते; सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment