Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडा कर्मचारी संगठन के चुनाव में सचिन शर्मा अध्यक्ष बने:120 कर्मचारियों ने डाले वोट, रोहित कुमार 2 वोट से जीते; सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) कर्मचारी संगठन का चुनाव शनिवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल नौ पदों के लिए मतदान हुआ। चुनाव में कुल 120 कर्मचारियों ने वोट डाले। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। चुनाव अधिकारियों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र भी दिए। अध्यक्ष पद पर सचिन शर्मा जीते। उन्हें सबसे ज्यादा 72 वोट मिले। उनके मुकाबले विपिन शर्मा को 43 और ओमपाल सिंह को 2 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनुश्री श्रीवास्तव ने 67 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी मयंक तोमर को 49 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवदयाल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 65 वोट मिले। उन्होंने दयाशंकर दुबे को 12 वोटों के अंतर से हराया। महामंत्री पद पर अमित कुमार चौहान विजयी रहे। उन्हें 75 वोट मिले। उनके सामने चुनाव लड़ रहे रामनिवास को 8 और ताराचंद को 35 वोट मिले। संगठन मंत्री पद पर रोहित कुमार और पीयूष शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। रोहित कुमार को 58 वोट मिले, जबकि पीयूष शर्मा को 56 वोट मिले। इस तरह रोहित कुमार ने महज 2 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर आयुष सिंह ने 71 वोट लेकर जीत हासिल की। उन्होंने महेश महतो को 32 वोटों के अंतर से हराया। कार्यालय मंत्री पद पर अनुभव पटेल को 63 वोट मिले। उन्होंने चेतन लखेरा को हराया, जिन्हें 55 वोट मिले। प्रचार मंत्री पद पर राजेश उप्पल विजयी रहे। उन्हें 61 वोट मिले, जबकि नितिन कुमार को 59 वोट प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री पद पर राजेंद्र सिंह ने 71 वोट हासिल किए। उन्होंने अक्षय कौशिक को 31 वोटों के अंतर से हराया। कर्मचारियों के मुद्दे उठाने का लिया संकल्प चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने संगठन को मजबूत और एकजुट रखने के साथ ही प्राधिकरण में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी तरीके से अधिकारियों के सामने रखने का संकल्प लिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस दंगल में 2.51 लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी:हाथरस के रामेश्वर और हरियाणा के संजय पहलवान नहीं निकाल सके जीत
    Next Article
    उन्नाव में बेकाबू ट्रक ने हाइट गेज तोड़ा:फल विक्रेता जख्मी, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment