Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीवार गिरने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल:बिजनौर में कमरें में सोते समय चारपाई पर गिरा पत्थर, आंधी-तूफान से हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के नजीबाबाद-कोटद्वार रोड स्थित कुमार गन्ना क्रेशर पर रविवार देर रात 12:30 बजे तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मजदूरों के आवासीय कमरों की टीन शेड उड़ने और दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर अपने आवासीय कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक आए तेज तूफान के कारण कमरों की टीन शेड उड़ गई और एक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार का बड़ा हिस्सा पलंग पर सो रहे मजदूर शिवम (28) पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम छितावर, थाना किरतपुर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे बिजनौर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही शिवम की मौत हो गई। शिवम अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों दो बेटियां और एक बेटा को छोड़ गया है। उसकी बड़ी बेटी करीब चार साल की है और नर्सरी में पढ़ती है। हादसे में शिवम का मामा पिंटू (36) भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मजदूरों के आवासीय कमरों की टीन शेड और दीवारें मजबूत नहीं थीं। तेज आंधी-तूफान के कारण सभी कमरों की टीन शेड उड़ गई और एक दीवार का बड़ा हिस्सा गिरने से यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार, जतागंज चौकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार पांडे और एसआई कय्यूम अली मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक शिवम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पुलिस बंटवा रही सिलेंडर:धूप में लगी लंबी लाइन, कई एजेंसियां बंद; लोग बोले- लाइन लगाओ, सिलेंडर खत्म तो अगले दिन आओ
    Next Article
    मुर्गी की मीट पर विवाद, चार लोग झुलसे:संतकबीरनगर में परिवार पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, मां गंभीर जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment