Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट के फैसले के बाद हाजी-मुंतजिर बने रटोल नपं अध्यक्ष:बागपत एसडीएम ने दिलाई शपथ, बोले- सबको साथ लेकर करेंगे विकास

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत के रटोल नगर पंचायत में भाजपा नेता हाजी मुंतज़िर ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कर ली। बागपत कोर्ट द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष जुनैद फरीदी का पद रद्द किए जाने के करीब एक सप्ताह बाद यह शपथ दिलाई गई। खेकड़ा एसडीएम निकेत वर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रटोल को वर्ष 2023 में नगर पंचायत का दर्जा मिला था। उसी वर्ष हुए चुनाव में जुनैद फरीदी ने हाजी मुंतज़िर को 540 मतों के अंतर से हराया था। चुनाव परिणाम के बाद हाजी मुंतज़िर ने अदालत में याचिका दाखिल कर परिणाम को चुनौती दी थी। नामांकन में जानकारी छिपाने का लगाया था आरोप हाजी मुंतज़िर ने आरोप लगाया था कि जुनैद फरीदी ने नामांकन पत्र में अपनी उम्र, आपराधिक रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़ी जानकारी छिपाई है। मामला पहले बागपत कोर्ट में चला, फिर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और अंततः दोबारा बागपत कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने निरस्त किया नामांकन बागपत कोर्ट ने सुनवाई के बाद जुनैद फरीदी का नामांकन निरस्त कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद हाजी मुंतज़िर के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता प्रशांत चौधरी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने हाजी मुंतज़िर का स्वागत किया और नगर में जगह-जगह उनका अभिनंदन किया। बोले- दो साल में करेंगे विकास अध्यक्ष पद संभालने के बाद हाजी मुंतज़िर ने कहा कि उनके पास अभी करीब दो साल का कार्यकाल है। उन्होंने सभी को साथ लेकर नगर के चौतरफा विकास का संकल्प लिया। इस दौरान समर्थकों ने ‘बीजेपी जिंदाबाद’, ‘योगी जिंदाबाद’ और ‘भाजपा विधायक योगेश धामा जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    OTP नहीं, सिलेंडर नहीं: गैस किल्लत से लोग परेशान:प्रयागराज में महिला बोली मेरी बहन बीमार, छात्र को 100वां नंबर मिला
    Next Article
    युवक ने कुत्ते को पटक-पटककर मार डाला, VIDEO:मुजफ्फरनगर में 3 सेकेंड में 3 बार बेरहमी से पटका, ईंट भी मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment