Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HBTU दीक्षांत में प्रज्ञान को कुलाधिपति स्वर्ण समेत तीन पदक:1071 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री, 47 मेधावियों का होगा सम्मान

    20 hours ago

    1

    0

    हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में शुक्रवार को 8वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि एफडीडीआई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में 1071 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रज्ञान वर्मा को विश्वविद्यालय का सर्वोच्च कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। उन्होंने 9.527 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। समारोह में कुल 47 मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न पदक और पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रज्ञान वर्मा को मिलेंगे तीन सम्मान बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रज्ञान वर्मा को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें कुलपति स्वर्ण पदक और प्रमोद चतुर्वेदी स्मृति विशिष्ट छात्र पुरस्कार भी मिलेगा। इस पुरस्कार के तहत उन्हें स्वर्ण पदक के साथ 40 हजार रुपए की नकद राशि भी दी जाएगी। प्रज्ञान वर्मा 9.527 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय के टॉपर हैं। रैना दीक्षित और तनिष्का शर्मा भी होंगी सम्मानित बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की छात्रा रैना दीक्षित को कुलाधिपति रजत पदक और कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं तनिष्का शर्मा को कुलाधिपति कांस्य पदक और कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। 1071 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री कुलपति प्रो. समशेर ने बताया कि आठवें दीक्षांत समारोह में 1071 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 47 विद्यार्थियों को विभिन्न पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। एफडीडीआई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्म्स एक्ट के मामले में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान बरी:सजा सुनाए जाने पर कोर्ट से भाग निकले थे, सरेंडर किया था
    Next Article
    झांसी के अल-मर्जिया स्लॉटर हाउस पर GST का छापा:निर्धारित संख्या से अधिक पशुओं के कटान की सूचना मिली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment