Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Himanta Biswa Sarma का बड़ा कदम, Assam के 3 जिलों में 638 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त

    2 hours from now

    1

    0

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य के तीन जिलों में 638 हेक्टेयर से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि गोलाघाट, होजाई और नगांव जिलों में बड़े भूभाग पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए काम करती रहेगी।मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे प्रशासन का ‘रौद्र रूप’ तीन जिलों में उन अतिक्रमणकारियों पर पड़ा, जिन्होंने गोलाघाट, होजाई और नगांव में बड़े भूभाग पर अवैध कब्जा कर रखा था।’’ उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान 638 हेक्टेयर से अधिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया और सरकार असम के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह तीनों जिलों में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान संरक्षित क्षेत्रों से करीब 1,000 परिवारों को हटाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu CM विजय पर अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में DMK पार्षद सुधा दीनदयालन पर FIR दर्ज
    Next Article
    Troll करेंगे लोग पर भावनाएं ही ताकत: CJP साथियों की Judicial Custody पर बोले Abhijeet Dipke

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment