Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

    12 hours ago

    1

    0

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बाद ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधा और कहा कि ‘‘राहुल गांधी एक पागल व्यक्ति हैं, कभी आप उन्हें दाढ़ी के साथ देखते हैं, तो कभी बिना दाढ़ी के दिखाई देते हैं’’। शर्मा ने 19 साल पुराने मामलों के सिलसिले में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि यह “पुलिस का कर्तव्य” था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि प्रधान को चार लंबित गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।ये वारंट गैर-जमानती मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर जारी किए गए थे, जिनमें 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान दर्ज दंगा, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आपराधिक धमकी से जुड़े मामले शामिल हैं। पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के कूचबिहार स्थित मधुपुर सत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने दावा किया कि गांधी ने हत्या के एक आरोपी को चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अनुमति दी। गांधी द्वारा गिरफ्तारी को “विपक्ष को निशाना बनाने” और “लोकतंत्र की हत्या” का कृत्य करार देने के जवाब में शर्मा ने कहा, “आप उन्हें किस तरह का उम्मीदवार कहेंगे?मैंने अखबारों में पढ़ा है कि 2007 में उनके खिलाफ हत्या के दो या तीन मामले दर्ज किए गए थे। जब ऐसी बातें सामने आती हैं तो पुलिस को निश्चित रूप से उन्हें गिरफ्तार करना पड़ेगा, क्योंकि यह उसका कर्तव्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैं राहुल गांधी को देखता हूं तो मुझे हंसी आती है। वह पागल व्यक्ति हैं-कभी आप उन्हें दाढ़ी के साथ देखते हैं, कभी बिना दाढ़ी के और कभी वह विदेश में होते हैं तो कभी भारत में।वह और कुछ नहीं, बल्कि एक पागल व्यक्ति हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल
    Next Article
    Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment