Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Holi 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने की कामना, 'देशवासियों के जीवन में सफलता के रंगों की बौछार हो'

    3 hours from now

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशियों की बहार आने की कामना की। मोदी ने कहा कि होली का त्योहार पूरे माहौल में नयी ऊर्जा भर देता है, यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, “होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।इसे भी पढ़ें: Iran War से खाड़ी में हड़कंप, Private Jet से भागने को अमीर दे रहे 2 लाख Euro होली भारत के सबसे प्राचीन, लोकप्रिय और जीवंत त्योहारों में से एक है। इसे 'रंगों का त्योहार' और 'प्यार का त्योहार' भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में होली का यह उत्सव बुधवार, 4 मार्च को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इसे भी पढ़ें: US- Israel- Iran War | ईरान पर हमले से पहले फेल हुई थी 3 दौर की बातचीत; US बोला- 'धमकियां और झूठे वादे दे रहा था तेहरान' पौराणिक महत्व और मान्यताएँहोली का त्योहार मुख्य रूप से 'बुराई पर अच्छाई की जीत' का प्रतीक है। इसके पीछे कई पौराणिक कथाएँ प्रचलित हैं:भक्त प्रहलाद और होलिका: असुर राजा हिरण्यकशिपु का पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। उसे मारने के लिए उसकी बुआ 'होलिका' (जिसे आग में न जलने का वरदान था) उसे गोद में लेकर आग में बैठ गई। लेकिन भगवान की कृपा से भक्त प्रहलाद बच गया और होलिका जलकर भस्म हो गई।राधा-कृष्ण का प्रेम: ब्रज की होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने राधा और गोपियों के साथ रंगों की होली खेलने की परंपरा शुरू की थी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन में किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 चीन के खिलाड़ी को दी मात
    Next Article
    Happy Holi 2026 | दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 15,000 जवान तैनात, हुड़दंगियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment