Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्रा में आवारा कुत्तों को भगाने पर विवाद:पड़ोसी ने पिता-पुत्र को पीटा, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बर्रा गुजैनी थानाक्षेत्र के बी-ब्लॉक में रविवार दोपहर घर के बाहर आवारा कुत्तों को भगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। हमले में पीड़ित युवक और उसके पिता लाठी-डंडों से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई की। बर्रा -8 बी-ब्लॉक निवासी राहुल गुप्ता के मुताबिक, वह घर के बाहर खड़े आवारा कुत्तों को भगा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाली एक महिला गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर महिला ने अपने परिचितों को बुला लिया और कुछ ही देर में बर्रा आठ निवासी प्रिंस तिवारी साथियों संग पहुंचकर राहुल और उनके पिता पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। बर्रा थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रिंस तिवारी को शांतिभंग में चालान कर जेल भेजा गया है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS का पर्सनल स्टेनो ले रहा अवैध निर्माण के ठेके:मुरादाबाद में अफसरों की नाक तले चल रहे अवैध निर्माण;पाकबड़ा में अवैध निर्माणों की बाढ़
    Next Article
    कानपुर टीम इंडिया की जीत का जश्न:वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर भारत सेमीफाइनल में; फैंस बोले-अब इंग्लैंड से 'लगान' वसूलने की बारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment