Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IAS से सपा नेता चिल्लाकर बोला- हो कौन...लॉर्ड हो तुम:अलीगढ़ में निगम ऑफिस में अभद्रता, अफसर बोले-FIR वापस नहीं होगी

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के अलीगढ़ में IAS अफसर प्रेम प्रकाश मीणा के साथ सपा नेता ने ऑफिस में अभद्रता की। ऊंची आवाज में उंगली दिखाते हुए कहा- लॉर्ड हो तुम? हो कौन तुम? लेकिन अफसर कुर्सी पर बैठे रहे, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सपा नेता के समर्थकों ने हंगामा और नारेबाजी भी की। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा। हालांकि, बाद में सपा नेता के साथ आए नेताओं ने मामला शांत कराया। दरअसल, सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम तस्वीर महल चौराहे पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान फल विक्रेताओं और टीम के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद ठेला-रेहड़ी वालों पर FIR दर्ज कर दी गई। इसके विरोध में सपा नेता नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। सपा नेताओं की मांग थी कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोकी जाए और दर्ज FIR वापस ली जाए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने साफ इनकार कर दिया। कहा- FIR ‌वापस नहीं होगी। यहीं से माहौल गरमा गया। पूर्व विधायक प्रत्याशी अज्जू इशहाक कुर्सी से उठे, मोबाइल में कुछ दिखाते हुए वेंडिंग जोन का हवाला दिया। अफसर ने जवाब दिया- यह वेंडिंग जोन नहीं है, यहां ठेला नहीं लग सकता। इतना सुनते ही सपा नेता नाराज हो गए। 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे नगर निगम का प्रवर्तन दल तस्वीर महल और तिब्बती कॉलेज के पास सड़क किनारे लगे अवैध ठेलों को हटाने पहुंचा था। इस दौरान नगर निगम की टीम और फल विक्रेताओं के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। इसी दौरान एक फल विक्रेता ने एक कर्मचारी पर लोहे के बाट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के सदस्यों ने ठेले पर लगा छाता हटाया और फल सड़क पर फेंक दिए। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना के बाद नगर निगम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में FIR दर्ज कराई। नगर आयुक्त ऑफिस धरने पहुंचे थे सपा नेता इसके विरोध में मंगलवार को पूर्व विधायक प्रत्याशी अज्जू इशहाक, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी कार्यकर्ताओं के साथ आयुक्त कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इसके बाद वे नगर आयुक्त से मिले। वहां नेताओं ने फल विक्रेताओं पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग की। साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने, जब्त किया गया सामान वापस करने और तस्वीर महल पर रमजान तक ठेले लगाने की मांग रखी। इसी दौरान सपा नेता ने अपने मोबाइल में कुछ दिखाते हुए कहा— यह स्थान वेंडिंग जोन है। इस पर नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह वेंडिंग जोन नहीं है, इसलिए यहां कोई भी ठेला नहीं लग सकता। इतना सुनते ही सपा नेता अज्जू इशहाक और उनके समर्थकों ने हंगामा किया। नगर आयुक्त बोले- न FIR वापस होगी, न अतिक्रमण हटेगा इसके बाद भी अफसर प्रेम प्रकाश मीणा अपने रुख पर कायम रहे। उन्होंने कहा- शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखना मेरा काम है। मैं इससे पीछे नहीं हटूंगा। प्रवर्तन दल पर हमला करने वालों के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं ली जाएगी। मामला अब पुलिस जांच और कोर्ट के अधीन है। सपा नेता बोले- अवैध पार्किंग और नर्सरी को भी हटाओ सपा नेता ने कहा- तस्वीर महल चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर कचहरी के सामने अवैध रूप से वाहन पार्किंग स्टैंड संचालित हो रहा है। इससे जाम लगता है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इसी सड़क पर अवैध तरीके से नर्सरी भी चलाई जा रही है, उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। हंगामे के बाद नेताओं ने नगर आयुक्त से अलग बैठक की मांग रखी। इस पर छह लोगों के साथ अलग कैबिन में बैठक हुई। सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा- नगर आयुक्त से सकारात्मक वार्ता हुई है। नेताओं ने तस्वीर महल चौराहे पर वेंडिंग जोन बनाकर फल विक्रेताओं को जगह आवंटित करने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग रखी है। इस पर नगर आयुक्त ने सर्वे के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया है। बजरंग दल की मांग- ‘जेल जाएं ऐसे नेता’ इस विवाद पर बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव शर्मा ने कहा- एक IAS अधिकारी के साथ उनके दफ्तर में अभद्रता करना सरकारी कार्य में बाधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि ऐसे नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। ------------- ये खबर भी पढ़िए- मेरठ में परिवार के 6 लोग एक साथ जिंदा जले, इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी सोमवार की देर शाम नमाज पढ़ने गया था, तभी दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के ग्रीनफील्ड स्कूल में घुसा तेंदुआ:पुलिस और वन विभाग की टीम को बुलाया, आसपास के लोगों में दहशत
    Next Article
    वरमाला के दौरान दुल्हन की हत्या, आशिक ने मारी गोली,VIDEO:नकाब बांध कर शादी में आया, लड़कियों के बीच घुसकर फायरिंग; पिता बोले- एकतरफा प्यार था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment