Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICC ने टीमों के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक किए:इंग्लैंड शनिवार को, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज रविवार को रवाना होगी ;ईरान-इजराइल युद्ध से फ्लाइट्स कैंसिल

    2 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें अब चार्टर्ड फ्लाइट से भारत से रवाना होंगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इन टीमों के लिए विशेष उड़ानों का इंतजाम किया है। दरअसल, ईरान-इजाइल युद्ध के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गई हैं और दुबई से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसी वजह से टी-20 वर्ल्ड कप में अपने-अपने मैच खत्म होने के बाद ये तीनों टीमें भारत में ही फंसी हुई थीं। शनिवार और रविवार को रवाना होंगी टीमें क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार यानी 5 मार्च को भारत से सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड की टीम शनिवार शाम को मुंबई से सीधे लंदन के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें कोलकाता से एक अलग चार्टर्ड फ्लाइट से रवाना होंगी। यह फ्लाइट पहले जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) जाएगी और वहां से एंटीगुआ (वेस्टइंडीज) के लिए उड़ान भरेगी। साउथ अफ्रीकी टीम के रविवार को रवाना होने की उम्मीद है। वेस्टइंडीज के कोच ने सोशल मीडिया पर गिनाए दिन वेस्टइंडीज की टीम 1 मार्च को सुपर-8 के आखिरी मैच में भारत से हारकर बाहर हो गई थी, तब से खिलाड़ी कोलकाता में ही रुके हुए हैं। वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर'Day 6'पोस्ट किया। उनका इशारा उन दिनों की तरफ था जो टीम को मैच खत्म होने के बाद मजबूरी में कोलकाता में बिताने पड़े। जिम्बाब्वे की टीम को भी भारत से निकलने में काफी देरी हुई, हालांकि उनके कुछ सदस्य 4 मार्च को रवाना हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका के कुछ खिलाड़ी सीधे न्यूजीलैंड जाएंगे साउथ अफ्रीका की टीम 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी। टीम के मैनेजमेंट के साथ केशव महाराज,जेसन स्मिथ और जॉर्ज लिंडे जैसे खिलाड़ी रविवार को कोलकाता से सीधे न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। वहां 15 मार्च से लिमिटेड ओवर्स की सीरीज शुरू होनी है। बाकी टीम जोहान्सबर्ग वापस लौट जाएगी। कल अहमदाबाद में होगा फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का समापन हो जाएगा। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे:इकोनॉमी, रन-रेट में दोनों बराबर; पावरप्ले में कीवी, मिडिल ओवर्स में इंडिया आगे टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को 20 टीमों के बीच शुरू हुआ। 5 मार्च तक 2 फाइनलिस्ट टीमें मिल गईं, जिनके बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने कोलकाता और भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल जीता। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मधुबाला बायोपिक में कियारा आडवाणी की एंट्री की खबर गलत:वायरल खबरों पर लगा ब्रेक, दावा- कियारा और भंसाली का प्रोजेक्ट से कोई कनेक्शन नहीं
    Next Article
    पाकिस्तान में मार गिराए गए 15 आतंकी, सेना को मिली थी खुफिया जानकारी, दो अलग-अलग कार्रवाई में चला ऑपरेशन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment