Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

    7 hours ago

    1

    0

    वाशिंगटन, नौ अक्टूबर (एपी) अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) को भंग करने के अपने अभियान के तहत संस्था पर व्यापक और कड़े नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका का मानना है कि यह वैश्विक अदालत राजनीतिक रूप से प्रेरित हो चुकी है और इसने अमेरिकियों तथा इजराइलियों पर युद्ध अपराधों के आरोप लगाकर उन पर अनुचित व अवैध रूप से मुकदमा चलाने का प्रयास किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इन प्रतिबंधों की घोषणा की।यह घोषणा दक्षिण अफ्रीका की अभियोजक नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने के तुरंत बाद आई है। पिल्लई ने इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों द्वारा किए गए संभावित युद्ध अपराधों के खिलाफ आईसीसी की जांच का नेतृत्व किया था। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि प्रतिबंध लगाने की यह कार्यवाही नोबेल पुरस्कार की घोषणा से काफी पहले ही तय कर ली गई थी।रुबियो ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में कहा, हम इस बेलगाम अदालत के साथ होने वाले सभी प्रकार के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाएंगे, जिससे इनके वित्तीय संसाधनों का मार्ग बंद हो जाएगा और हमारे खिलाफ काम करने की इनकी क्षमता पूरी तरह ठप हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया, अमेरिका और अमेरिकी नागरिक इस फर्जी अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत नहीं आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली
    Next Article
    पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment