Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडिया सोलर एंड ई-व्हीकल एक्सपो संपन्न:मेरठ में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन, उद्योग-आमजन की रही सहभागिता

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया सोलर एंड ई-व्हीकल एक्सपो 2026 का आज समापन हो गया। आईए भवन में आयोजित इस प्रदर्शनी के अंतिम दिन भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसमें उद्योग जगत, व्यापारिक समुदाय और आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। एक्सपो के दौरान आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) की केंद्रीय कार्यकारिणी (CEC) बैठक भी आईए भवन में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने की। बैठक में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आलोक अग्रवाल और जनरल सेक्रेटरी श्दीपक बजाज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय कार्यकारिणी ने संगठनात्मक और औद्योगिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। शाम के समय समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नूपुर गोयल मुख्य अतिथि के रूप में और उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक उमेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सौर ऊर्जा और ई-वाहनों को भविष्य की आवश्यकता बताया। समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार Microtek को दिया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमशः Luminous, Luno और Loom को प्रदान किए गए। विजेताओं को उनके नवाचार और प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। इस तीन दिवसीय एक्सपो ने उद्योग, नवाचार और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आयोजन से सौर ऊर्जा और ई-वाहनों के प्रति जागरूकता बढ़ी, साथ ही उद्योग जगत, प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का एक मंच भी मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगेश मोहन गुप्ता रोटरी इंटरनेशनल के सीओएल प्रतिनिधि चुने गए:डिस्ट्रिक्ट 3100 के चुनाव में 73 मतों से मिली जीत
    Next Article
    लिंक रोड के सामने एक Km तक लग रहा जाम:रान्ग साइड से वाहन आकर बिगाड़ रहे व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी व्यवस्था बनाने में नाकाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment