Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इगा स्वियातेक US ओपन से बाहर:झेंग क्विनवेन ने सीधे सेटों में हराया, ओसाका भी हारीं; गॉफ और आंद्रीवा टॉप-8 में

    9 hours ago

    1

    0

    न्यूयॉर्क में खेले जा रहे US ओपन के विमेंस सिंगल्स के चौथे राउंड में छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। वहीं, एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रायबाकिना ने ओसाका को 6-1, 6-4 से हराया। इसके अलावा, कोको गॉफ ने हमवतन इवा जॉविक को 6-1, 6-4 से मात दी, जबकि मिर्रा आंद्रीवा ने अनास्तासिया पोटापोवा को हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। झेंग क्विनवे ने दूसरी बार वापसी की स्वियातेक को चीन की झेंग क्विनवेन ने हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्वियातेक ने पहले सेट में 5-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन झेंग ने लगातार 7 गेम जीतकर सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में उन्होंने स्वियातेक की सर्विस दो बार तोड़ी और 6-3 से मैच जीत लिया। यह झेंग की लगातार दूसरी 0-5 से वापसी है। इससे पहले तीसरे राउंड में उन्होंने मैडिसन कीज के खिलाफ निर्णायक सेट में 0-5 से पिछड़ने के बाद मैच जीता था। उस मुकाबले में उन्होंने मैच पॉइंट भी बचाया था। क्वालिफायर से क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं झेंग झेंग क्वालिफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ में पहुंची थीं और अब US ओपन के क्वार्टर फाइनल में हैं। वे 2021 में एम्मा राडुकानू के बाद इस टूर्नामेंट के विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर हैं। 2024 पेरिस ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट झेंग कभी वर्ल्ड नंबर-4 भी रह चुकी हैं, लेकिन पिछले साल कोहनी की सर्जरी के बाद उनकी रैंकिंग 121 तक गिर गई थी। दूसरी ओर, स्वियातेक 2022 की US ओपन चैंपियन और छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता हैं। झेंग के खिलाफ हार के बाद वह आर्थर ऐश स्टेडियम से आंसुओं के साथ बाहर गईं। झेंग ने इससे पहले 2024 पेरिस ओलिंपिक के गोल्ड मेडल मैच में भी स्वियातेक को हराया था। रायबाकिना नंबर-1 बनने से एक जीत दूर एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को 66 मिनट में 6-1, 6-4 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना झेंग से होगा। रायबाकिना के पास पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 बनने का मौका है। झेंग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचते ही वह आर्यना सबालेंका को पीछे छोड़कर टॉप रैंक हासिल कर लेंगी। ओसाका बोलीं- अब हार से दुखी नहीं होती रायबाकिना से हार के बाद चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका ने कहा कि अब वह हार को पहले की तरह नहीं लेतीं। वह उससे सीखने की कोशिश करती हैं। मैच के दौरान पैर में दर्द के कारण उनकी मूवमेंट भी प्रभावित हुई। ओसाका ने कहा कि उनकी बेटी स्वस्थ है, परिवार अच्छा है और उन्हें US ओपन में खेलने का मौका मिला। इसलिए वह इस हार से दुखी नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह एक और ग्रैंड स्लैम जीतती हैं तो इससे उनकी जिंदगी नहीं बदलेगी। गॉफ ने 18 साल की जॉविक को हराया अमेरिका की कोको गॉफ ने हमवतन इवा जॉविक को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गॉफ ने पहले सेट में दबदबा बनाया, जबकि दूसरे सेट में 18 साल की जॉविक ने वापसी की कोशिश की, लेकिन गॉफ ने गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। जॉविक ने तीसरे राउंड में अपनी करीबी दोस्त एलेक्स एला को तीन घंटे चले मुकाबले में हराया था। इस जीत के बाद वह पहली बार US ओपन के चौथे राउंड में पहुंची थीं, जहां उनका सामना गॉफ से हुआ। गॉफ इस साल चार ग्रैंड स्लैम में से तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। अब उनका मुकाबला मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन मिर्रा आंद्रीवा से होगा। आंद्रीवा पहली बार US ओपन की क्वार्टर फाइनल में पहुंची मीरा आंद्रीवा ने अनास्तासिया पोटापोवा को 5-7, 6-4, 6-3 से हराया। इस जीत से वह पहली बार US ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। मुकाबले के आखिरी गेम में पोटापोवा के घुटने में चोट लगी। वह दर्द के बावजूद मैच पूरा करने के लिए कोर्ट पर लौटीं। मैच खत्म होने के बाद आंद्रीवा नेट पर गईं और पोटापोवा को गले लगाया। ज्वेरेव ने लुसियानो को हराकर अंतिम-8 में पहुंचे जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के लुसियानो डार्डेरी को 6-2, 6-2, 7-6 से हराकर US ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 2020 के फाइनलिस्ट ज्वेरेव इस साल चारों ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले इकलौते पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने शुरुआती दो सेट आसानी से जीते, जबकि तीसरे सेट में डार्डेरी की चुनौती को टाई-ब्रेक में 7-3 से खत्म किया। तीसरे सेट में डार्डेरी ने दी कड़ी चुनौती ज्वेरेव के लिए तीसरा सेट शुरुआती दो सेट की तुलना में मुश्किल रहा। डार्डेरी ने अपनी सर्विस और ग्राउंडस्ट्रोक्स के जरिए मुकाबले में वापसी की कोशिश की और सेट को टाई-ब्रेक तक ले गए। हालांकि, ज्वेरेव ने वहां 7-3 से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया। यह टूर्नामेंट में ज्वेरेव का लगातार चौथा नाइट सेशन मैच था। इससे पहले उनके दो मुकाबले पांच सेट तक चले थे। इस बार वह न्यूयॉर्क में पहली बार आधी रात से पहले मैच खत्म करने में सफल रहे। मुकाबला रात 11:48 बजे समाप्त हुआ। क्वार्टर फाइनल में वैन डे जैंडशुल्प से भिड़ेंगे ज्वेरेव अब नीदरलैंड्स के बोटिक वैन डे जैंडशुल्प से खेलेंगे। वैन डे जैंडशुल्प ने फ्रांस के लकी लूजर आर्थर गीआ को 3-6, 6-7, 7-6, 7-6, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 5 घंटे 13 मिनट चला। --------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशिया कप-पाकिस्तानी प्लेयर ने 7 रन देकर 6 विकेट लिए:6 दिन पहले श्रीलंकाई कप्तान ने रिकॉर्ड बनाया था, 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे विमेंस एशिया कप में लगातार रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोमवार रात पाकिस्तान की नशरा संधू ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए। नशरा का पाकिस्तान की विमेंस टीम के लिए T20I में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। खास बात यह है कि एशिया कप में 6 दिन के अंदर यह दूसरा बड़ा गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले 2 सितंबर को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लिए थे। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित यादव अंडर-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर:एज फ्रॉड में 2 साल का बैन, आर्यन सावसानी वनडे, तन्मय बलोदा मल्टी-डे टीम में शामिल
    Next Article
    पैरा आर्चरी वर्ल्ड सीरीज में भारत के 2 गोल्ड:मेन्स रिकर्व-कंपाउंड टीम चैंपियन, विमेंस रिकर्व को सिल्वर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment