Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-केवाईसी न कराने पर राशन कार्ड होंगे निलंबित:तीन माह बाद यूनिट रद्द होगी, जिला पूर्ति अधिकारी ने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि जिन राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी तक पूरी नहीं हुई है, उनके खाद्यान्न वितरण को अगले तीन माह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। यदि इस अवधि में भी ई-केवाईसी पूर्ण नहीं की जाती है, तो उनकी यूनिट राशनकार्ड से निरस्त कर दी जाएगी। शासन के निर्देशानुसार, ऐसे लाभार्थियों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा कि वे निर्धारित तीन माह की अवधि में अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूरी करा लें। यह निलंबन प्रक्रिया खाद्यान्न वितरण के समय लागू होगी। अधिकारी ने बताया कि जो लाभार्थी निर्धारित समय-सीमा में अपनी ई-केवाईसी करा लेंगे, वे अगले माह से पुनः खाद्यान्न प्राप्त करने के पात्र होंगे। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को छोड़कर, ई-केवाईसी न कराने वाले लाभार्थियों का डेटा फिलहाल खाद्यान्न वितरण से हटा दिया गया है। जनपद में अब तक 91.74 प्रतिशत यूनिटों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। नए जारी किए गए राशनकार्डों के सभी सदस्यों और प्रचलित राशनकार्ड में जोड़ी गई नई यूनिटों के लिए खाद्यान्न प्राप्त करने से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इन सभी सदस्यों का डेटा ई-पॉस मशीनों पर रियल टाइम आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि ई-केवाईसी होते ही उन्हें अगले वितरण में शामिल किया जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी ने शेष लाभार्थियों से अपील की है कि अंत्योदय अन्न योजना और पात्र गृहस्थी राशनकार्ड से जुड़े जिन कार्डधारकों या उनके परिवार के सदस्यों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे अपने निकटतम उचित दर विक्रेता (राशन डीलर) की दुकान पर पहुंचकर शीघ्रता से ई-केवाईसी पूर्ण करा लें। ऐसा न करने पर नियमानुसार उनकी यूनिट राशनकार्ड से निरस्त की जा सकती है, जिसके लिए संबंधित कार्डधारक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा कर्मियों को नहीं मिला मानदेय, EPF का भुगतान लंबित:सरोजनीनगर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी
    Next Article
    CO बोले- पुलिस का अपमान हुआ तो ठीक नहीं होगा:मेरठ कलेक्ट्रेट पर किसान नेता ने SSI से कहा- तुम्हारी वजह से हम यहां बैठे हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment