Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनरेगा कर्मियों को नहीं मिला मानदेय, EPF का भुगतान लंबित:सरोजनीनगर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी

    1 hour ago

    1

    0

    मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान को लेकर शनिवार को सरोजनीनगर ब्लॉक कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, तकनीकी सहायकों और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी रीता सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को संबोधित था। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें जुलाई से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि ईपीएफ की देयता भी लंबे समय से लंबित है। इस वित्तीय अनियमितता के कारण बीते दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्योहार भी बिना वेतन के गुजर गए, जिससे उन्हें पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में कठिनाई आ रही है। बोले- लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं, बावजूद भुगतान नहीं मनरेगा कर्मियों ने जानकारी दी कि वे विभाग के निर्देशों के अनुसार लगातार लक्ष्यों की पूर्ति में योगदान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त, एसआईआर, क्रॉप सर्वे सहित अन्य विभागीय कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। इसके बावजूद, विभागीय शिथिलता के कारण उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय दायित्वों और पारिवारिक आवश्यकताओं के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश में कई स्थानों पर मनरेगा कर्मियों द्वारा आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जो संविधान के अनुच्छेद-21 में वर्णित जीवन के अधिकार के विपरीत है। जल्द ही भुगतान करने की मांग की कर्मियों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मानव दिवस सृजन होने और प्रशासनिक मद उपलब्ध होने के बावजूद मानदेय और ईपीएफ का भुगतान न होना वित्तीय अनियमितता की ओर संकेत करता है। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। इस अवसर पर अतिरिक्त कार्मिक अधिकारी ऋचा मिश्रा, लेखाकार संतोष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर शशि मिश्रा, ग्राम रोजगार सेवक अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह, ग्राम रोजगार सेवक रामसनेही, अरुण कुमार रावत, राजेंद्र कुमार रावत, अर्जुन कुमार गौतम, वीरेंद्र कुमार, गोमती प्रसाद, विमल कुमार, कमल कुमार, प्रीति यादव, आशा वर्मा और खुशबू शर्मा सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक लाख लोगों को चार घंटे नहीं मिलेगी बिजली:बुलंदशहर में कल कई इलाकों में नहीं आएगी सप्लाई
    Next Article
    ई-केवाईसी न कराने पर राशन कार्ड होंगे निलंबित:तीन माह बाद यूनिट रद्द होगी, जिला पूर्ति अधिकारी ने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment